herzindagi
kartik mah mein kin ped paudho ki puja karni chahiye

Kartik Month 2024: कार्तिक माह में करें इन पेड़-पौधों की पूजा, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

कार्तिक माह में भगवान विष्णु एवं तुलसी पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। इसके अलावा, कार्तिक माह में कुछ अन्य पेड़-पौधे भी हैं जिनकी पूजा करने से कई प्रकार के लाभ व्यक्ति को मिलते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-10-16, 12:54 IST

कार्तिक माह का आरंभ इस साल 18 अक्टूबर, दिन शुक्रवार से हो रहा है। कार्तिक माह में भगवान विष्णु एवं तुलसी पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। इसके अलावा, कार्तिक माह में कुछ अन्य पेड़-पौधे भी हैं जिनकी पूजा करने से कई प्रकार के लाभ व्यक्ति को मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कार्तिक माह में कौन से पेड़ और पौधों की पूजा करनी चाहिए।

कार्तिक माह में क्या हैं पीपल के पेड़ की पूजा के लाभ?

money remedies in kartik month

पीपल के पेड़ में सभी देवी और देवताओं का वास माना गया है। इसके अलावा, पीपल के पेड़ का नाता पितरों से भी होता है। ऐसे में कार्तिक माह के दौरान पीपल के पेड़ की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं समेत पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितृ दोष में भी कमी आने लगती है।

यह भी पढ़ें: Kartik Month 2024 Dos and Donts: जल्द शुरू होने वाला है कार्तिक माह, जानें क्या करें और क्या करने से बचना चाहिए?

कार्तिक माह में क्या हैं शमी के पेड़ की पूजा के लाभ?

शमी के पेड़ का संबंध भगवान शिव और शनिदेव से माना गया है। जहां एक ओर कार्तिक माह में शमी के पेड़ की पूजा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है तो वहीं, दूसरी ओर शनिदेव का क्रोध भी शांत होता है। शनि दोष से मुक्ति मिलती है और साढ़े साती में भी राहत प्राप्त होती है।

कार्तिक माह में क्या हैं केले के पेड़ की पूजा के लाभ?

केले के पेड़ में भगवान विष्णु और ग्रहों में बृहस्पति का वास माना गया है। केले के पेड़ की पूजा कार्तिक माह में करने से भगवान विष्णु का सानिध्य मिलता है और दुखों से छुटकारा भी प्राप्त होता है। वहीं, दूसरी तरफ केले के पड़े की पूजा से गुरु ग्रह भी कुंडली में मजबूत हों लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Kartik Month Vrat or Tyohar List 2024: दिवाली से लेकर पूर्णिमा तक.....कार्तिक के महीने में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, यहां जानें पूरी लिस्ट

कार्तिक माह में क्या हैं तुलसी के पौधे की पूजा के लाभ?

remedies in kartik month

तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कार्तिक माह में मां लक्ष्मी के घर में निवास के लिए यह जरूरी है कि तुलसी पूजा की जाए। शास्त्रों में लिखा है कि कार्तिक माह में तुलसी पूजन करने से धन लाभ होता है। घर की दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कार्तिक माह में किन पेड़-पौधों की पूजा करनी चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।