Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:38 AM IST

Happy Birthday: 7 साल बाद इस तरह Comeback कर रही हैं करिश्मा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को उनके फैन्स एक बार फिर से स्क्रीन पर देख सकेंगे। जल्द ही वह एक वेब सीरीज में नजर आएंगी।
Updated:- 2019-06-25, 10:33 IST
image

बॉलीवुड की ‘बीवी नंबर 1’ यानि करिश्मा कपूर को सिल्वर स्क्रिन पर देखे सालों बीत चुक हैं। हालाकि वह फैशन शो और बॉलीवुड ईवेंट्स में नजर आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी करिश्मा कापूर काफी एक्टिव हैं। मगर, करिश्मा कपूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। उनकी ‘हिरोइन नंबर 1’ एक बार फिर कमबैक कर रही है। जी हां, आपने सही सुना करिश्मा कपूर को एक बार आप फिर से स्क्रीन पर देख सकेंगे। हाला कि यह सिल्वर या टेलीविजन स्क्रीन नहीं होगी मगर, अपने लैपटॉप्स और मोबाइल स्क्रीन पर आप करिश्मा कपूर को एक वेब सीरीज में देख सकेंगे। 

 इसे जरूर पढ़ें:मेकअप टिप्स- करिश्मा कपूर का चेहरा क्यों करता है ज्यादा शाइन

karishma kapoor and ekta kapoor

दरअसल, यह बात पक्की है कि करिश्मा कपूर जल्द ही एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी द्वारा बनाई जा रही वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में नजर आएंगी। करिश्मा कपूर की यह पहली वेब सीरीज होगी। इससे पहले करिश्मा कपूर ने कभी भी वेब सीरीज में काम नहीं किया है। वैसे करिश्मा कपूर 7 साला बाद कैमरे को फेस करेंगी। इससे पहले उन्होंने विक्रम भट्टी की फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में काम किया था। इस फिल्म के द्वारा भी उन्होंने बॉलीवुड में शादी के बाद कमबैक किया था। मगर, यह फिल्म नहीं चली। बल्कि इस फिल्म के बाद करिश्मा गायब सी हो गईं थीं। करिश्मा ने इस फिल्म के बाद एक तो विज्ञापनों में ही काम किया था और कई फैशन शोज में उन्हें रैंप वॉक करते हुए देखा गया था। अब एक बाद फिर करिश्मा कपूर ने वापसी करते हुए डिजिटल मीडिया का आंचल थामा है। 

 इसे जरूर पढ़ें:कपूर सिस्टर्स करीना और करिश्मा में से कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश

mentalhood

करिश्मा कपूर इस वेब सीरीज में मीरा के किरदार में नजर आएंगी। यह किरदार एक सिंगल मॉम का होगा। आपको बता दें कि ‘मेंटलहुड’ वेब सीरीज अमेरिकन टीवी शो ‘प्रिटी लिटिल लायर्स’ का हिंदी वरजन है। ‘मेंटलहुड’ में करिश्मा कपूर को एक छोटे शहर से मुंबई जैसे महानगर में स्ट्रगल करते हुए दिखाया गया है। इसमें पांच मदर्स की कहानी है। वहीं अमेरिकन टीवी शो ‘प्रिटी लिटिल लायर्स’ में 5 लड़कियों की कहानी बताई गई है। अब देखना यह है कि इस वेब सीरीज में एकता कपूर ने कैसा कंटेट यूज किया है। वैसे अब तक एकता कपूर ने जो वेब सीरीज बनाई हैं उनमें से ज्यादातर का कंटेट बोल्ड रहा है। अब ‘मेंटलहुड’ का कंटेट कैसा होगा यह देखना होगा। 

 

वैसे करिश्मा कपूर के फैंस उनकी वापसी से काफी खुश होंगे क्योंकि करिश्मा को काफी वक्त बाद स्क्रीन पर एक्टिंग करते हुए देखा जाएगा। गौरतलब हैं कि करिश्मा कपुर ने बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 1991 में आई थी। फिल्म का नाम ‘प्रेम कैदी’ था। यह फिल्म उस वक्त की सबसे बड़ी फ्लॉप थी। मगर, इस फिल्म के फ्लॉप होने का असर करिश्मा पर बिलकुल नहीं पड़ा और 1996 में करिश्मा ‘राजा हिंदुस्तानी’ में नजर आईं। यह उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट था। इसके बाद से करिश्मा कपूर ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट देती गईं।

 

वर्ष 2003 में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। शादी के बाद करिश्मा ने बॉलीवुड को बाय-बाय कह दिया। मगर, करिश्मा कपूर की शादी टिक न सकी और तलाक की नौबत आगई। फिलहाल करिश्मा दो बच्चों की सिंगल मदर हैं और अपनी मां बबीता के साथ मुंबई में ही रहती हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।