herzindagi

तैमूर संग बेहद ही सिंपल अंदाज में मां करीना कपूर खान ने मनाई होली

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने बेहद सिंपल और सादे अंदाज में अपने लाडले तैमूर अली खान के साथ होली सेलिब्रेट की।

Pooja Sinha

Updated:- 2020-03-11, 19:50 IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने बेहद सिंपल और सादे अंदाज में अपने लाडले तैमूर अली खान के साथ होली सेलिब्रेट की। तैमूर अली खान सुबह-सुबह अपनी मां के साथ घर से होली खेलने के लिए निकले थे। इसी समय मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। व्‍हाइट कुर्ता पजामा, सिर पर ग्रे कैप और स्लीपर पहनें तैमूर अपने मम्मी पापा के साथ होली खेलने निकले थे। तैमूर अली खान हाथों में रंगों का डिब्बा लेकर होली खेलने के लिए दोस्तों के घर जाते हुए नजर आए। इस समय उनके चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती थी। वहीं मां करीना हर बार की तरह इस बार भी अपने लाडले का हाथ थामे दिखीं।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।