बृहस्पति के ये उपाय करें, होगी धन की वर्षा

अगर धन की आवकता बढ़ानी है या धन लाभ चाहते हैं, तो पंडित जी द्वारा बताए गए इन उपायों को जरूर अपनाएं। 
Updated:- 2022-06-23, 11:39 IST
image

ज्‍योतिष शास्‍त्र में ग्रहों को बहुत महत्व दिया गया है और सप्ताह के हर दिन का स्‍वामी किसी एक ग्रह को बताया गया है। सभी ग्रहों को जहां ऊर्जा सूर्य देता है वहीं देवताओं के गुरु का दर्जा बृहस्पति को दिया गया है।        

सौरमंडल में मौजूद ग्रहों में बृहस्पति 6वें नंबर का ग्रह है और सबसे बड़ा ग्रह है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में इस ग्रह को ज्ञान और विवेक का कारक माना गया है। ज्ञान और विवेक दोनों ही व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी हैं। इनकी अनुपस्थिति में व्यक्ति जीवन में किसी भी तरह से आगे नहीं बढ़ पाता है। 

अगर आप बहुत समय से धन की कमी महसूस कर रहे हैं, यहां भी बृहस्‍पति का कमजोर होना एक बड़ा कारण हो सकता है। इस विषय पर हमने पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से बात की है। वह कहते हैं, 'बृहस्पति के उपाय कर के और बृहस्पतिवार के दिन कुछ विशेष काम करके आप कुंडली में अपने बृहस्पति को मजबूत बना सकते हैं। खासतौर पर अगर आपको धन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, बृहस्पति के कुछ उपाय आपको बहुत फायदा पहुंचाएंगे।'

इसे जरूर पढ़ें: परेशानियों और बाधाओं को दूर करने के लिए करें हरी मिर्च के टोटके

jupiter astro remedies for money

व्यापार में लाभ के लिए 

अगर आपको व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है और आप लाख कोशिश करने के बाद भी लाभ अर्जित नहीं कर पा रहे हैं तो आपको बृहस्पति वार के दिन केले के पेड़ में गंगाजल अर्पित करना चाहिए। हिंदू धर्म में गंगाजल को बहुत पवित्र माना गया है और केले के पेड़ को भी शुभ माना गया है, क्योंकि इस वृक्ष में श्री विष्णु भगवान वास करते हैं। 

नौकरी में प्रमोशन के लिए  

अगर बहुत समय से आप नौकरी में प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं या आपकी सैलरी नहीं बढ़ रही है तो आप बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु को पीले कपड़े अर्पित करें। आप चावलों को हल्दी से रंग कर किसी को दान करेंगे तो भी भगवान श्री विष्णु प्रसन्न होंगे। इसके अलावा आपको गुरुवार के दिन पीले फल किसी निर्धन को दान करने चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: पैसे से लेकर सेहत तक से जुड़ी परेशानियों को काम कर सकते हैं 'हल्दी के पानी' से जुड़े ये उपाय

when i will get job

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए 

आर्थिक तंगी से अगर आप परेशान हैं, तो धन कमाने के नए अवसर प्राप्त करने के लिए आप पीले कपड़े का उपाय कर सकते हैं। पीले कपड़े में आप थोड़े से चावल डाल नें और उसे पर्स के अंदर रख लें। इन चावलों को हर दिन बदलें, साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि चावल के दाने साबुत हों। टूटे हुए चावलों को अशुभ माना गया है। 

खोए हुए धन को वापस पाने के लिए

अगर आपका धन या कोई कीमती सामान खो गया है तो उसे वापस पाने के लिए आप गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करें और उन्हें पीले रंग का पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से आपको अपने खोए हुए सामान की तलाश में मदद मिलेगी। 

Astro Tips To Attract Money

धन बचाने के उपाय  

कई लोगों की शिकायत होती है कि वह धन तो खूब कमाते हैं, मगर धन बचा नहीं पाते हैं। ऐसे में आपको बृहस्पति वार के दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाहिए। इस बात का ध्‍यान रखें कि लक्ष्मी नारायण की पूजा में केले के पत्ते और काला तिल जरूर रखें। इन दोनों के बिना लक्ष्‍मी नारायण की पूजा अधूरी होती है। 

 

 

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें। साथ ही ऐसे और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।