जानें कैसे Paresh Rawal बैंकर से बने एक्टर

बैंकर से एक्टर बने परेश रावल के लव लाइफ से लेकर हम आपको उनके पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं उनके लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।
Updated:- 2023-04-13, 11:58 IST
image

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह फिल्म 'हेरा फेरी' में बाबूराव गणपतराव आप्टे का किरदार दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। उसकी कॉमेडी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती हैं। थिएटर और प्ले की दुनिया में फेमस परेश रावल ने फिल्म अर्जुन से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी।

कई अलग किरदार में परेश रावल आ चुके हैं नजर

एक्टर ने कई अलग- अलग रोल अदा किया है। कॉमिक से लेकर विलन तक के रोल को उन्होंने बखूबी से निभाया है। हालांकि, आज हम यहां बात करने जा रहे हैं परेश रावल को वाइफ स्वरूप संपत के बारे में। एक समय ऐसा भी था जब परेश रावल स्वरूप संपत की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे।

स्वरूप संपत संग रचाई शादी

journey of paresh rawal bollywood

1979 में  स्वरूप संपत मिस इंडिया बनी थी। इस दौरान परेश रावल को उनसे प्यार हो गया था। हालांकि स्वरुप संपत के मिस इंडिया बनने से पहले ही परेश रावल की मुलाकात उनसे हो चुकी थी। दोनों की मुलाकात साल 1975 में एक समारोह के दौरान हुई थी। 12 साल इंतजार करने के बाद परेश रावल ने स्वरूप संपत को प्रपोज किया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: मिस इंडिया को कुछ ऐसे किया था प्रपोज, जानें परेश रावल और स्वरूप संपत की लव स्टोरी

बैंकर थे परेश रावल

परेश रावल के बारे में यह बात कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू करने से पहले एक बैंक में जॉब भी की थी। उस दौरान वह Bank Of Baroda में जॉब करते थे। ऐसे में बहुत जल्दी उन्हें यकीन हो गया था कि वह नौकरी नहीं कर सकते हैं। उन्हें अपना करियर इंडस्ट्री में अजमाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दाल में नमक कम करने से लेकर चटपटी चटनी तक, 'शर्मा जी नमकीन' में बताए हैं ये कमाल के फूड हैक्स

बैंक की नौकरी छोड़ बने एक्टर

बस फिर क्या था वह बैंक की नौकरी को छोड़कर अपना फिल्मी करियर संवारने में जुट गए। आज के समय में अभिनेता किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

image credit:  instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।