Janmashtami 2026 Rangoli Designs: मंदिर के पास बनाने के लिए 4 आसान और सुंदर रंगोली डिजाइंस

Krishna Rangoli Designs: कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व इस साल 04 सितंबर को पड़ रहा है। इस मौके पर लोग अपने घर, मंदिर को सजाते और रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी इस शुभ दिन पर अपने द्वार, पूजा स्थल या फिर आंगन के बीच रंगोली बनाना चाहती हैं, लेकिन समय की कमी होने के कारण पीछे हट रही हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको मोरपंख से लेकर मटकी से जुड़े आसान रंगोली डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। आज आसानी से स्टेप बाय स्टेप पढ़कर कुछ देर में बना लेंगी।
माखन मटकी रंगोली डिजाइन (Makan Matki Rangoli Designs For Janmashtami 2026)
अगर आपके कान्हा के जन्मोत्सव पर माखन मटकी से जुड़ी रंगोली बनाना चाहती हैं, तो इस डिजाइन को आसानी से बना सकती हैं। नीचे पढ़ें प्रक्रिया-

- जन्माष्टमी पर माखन मटकी रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले फर्श साफ करें, जहां डिजाइन बनाना है।
- इसके बाद चॉक और कटोरी की मदद से पूरा गोला बनाएं।
- अब ऊपर की ओर चौड़ी कटोरी का मुंह बनाएं। फिर जिस प्रकार किसी बर्तन को चारों तरफ से बंधा जाता है उस तरह से रस्सी बनाएं।
- इसके बाद मटकी के ऊपर रखी कटोरी के एक किनारे पर मोरपंख और दूसरी तरफ बांसुरी बनाएं।
- अब बारी आती है रंग भरने की। इसके लिए आप तस्वीर में दिखाए गए तरीके से भरें।
- आखिर में मटकी के मुंह पर पत्तियां बनाएं। साथ ही रस्सी वाले हिस्से पर पीली रंग भरकर माचिस की तीली से छोटे-छोटे डॉट बनाएं।
- इस प्रकार आपकी माखन-मटकी रंगोली बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2026: पुरानी साड़ियों और गोटे से ऐसे सजाएं घर का मंदिर, देखते रह जाएंगे मेहमान
मोरपंख बॉर्डर रंगोली डिजाइन (MorPank Border Rangoli Designs)
अगर आप जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मंदिर के किनारे रंगोली बनाना चाहती हैं, तो मोरपंख बॉर्डर रंगोली बना सकती हैं। नीचे पढ़ें प्रोसेस-

- इस रंगोली को बनाने के लिए पहले S आकार मंदिर के दोनों किनारे पर बनाएं।
- इसके बाद कटोरी की मदद से हर मोड़ पर थोड़ा गहरा करें।
- इसके बाद इस जगह पर नीले, आसमानी और नारंगी रंग से डॉट रखें।
- एक-एक करके सभी डॉट को चम्मच की मदद से आगे की ओर बढ़ाएं।
- इसके बाद इस डॉट के किनारे पर हरे रंग से डॉट बनाएं।
- अब कॉटन ईयरबड की मदद से इन्हें अंदर की ओर खीचें।
- अब आप देखेंगी कि यह आकृति मोरपंख जैसी बन गई है।
- इसी प्रकार सभी जगहों पर मोरपंख बनाएं और रंगोली को आकर्षक बनाने के लिए नीले रंग से डॉट बनाएं।
- इसके बाद सभी डॉट तो पेन की कैप से हल्का-सा चपटा करें।
लड्डू गोपाल रंगोली डिजाइन (Ladoo Gopal Rangoli Designs For Janmashtami)
अगर आपको रंगोली बनानी अच्छे से आती है या फिर आपके पास पर्याप्त समय है, तो आप लड्डू गोपाल की रंगोली बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

- झूला झूलते हुए लड्डू गोपाल की रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले पटरी की मदद से सीधी लाइन खींचे।
- इसके बाद झूले के चारों किनारे बनाएं। ध्यान रखें रंगोली को परफेक्ट और जल्दी बनाने के लिए डिजाइन को चॉक से रॉ बनाएं।
- अब बीच में लड्डू गोपाल की तस्वीर बनाएं।
- कान्हा के अगल-बगल तकिया रखें।
- इसके बाद रंगोली डिजाइन में रंग भरकर पूरा करें।
- रंगोली को सुंदर बनाने के लिए झूले के चारों तरफ की रस्सी में छोटे-छोटे फूल और पत्तियां बनाएं।
मोरपंख और माखन मटकी रंगोली डिजाइन (Morpank Makha Matki Rangoli Designs)
अगर आप कान्हा की सभी प्रिय चीजों को एक साथ बनाना चाहती हैं, तो मोरपंख, बांसुरी और माखन मटकी वाली रंगोली बना सकती हैं। नीचे जानें आसान तरीका

- रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले फर्श को अच्छे से साफ करें।
- इसके बाद कटोरी की मदद से मटका बनाएं।
- फिर मटकी के नीचे मोरपंख और इसके किनारे पर बांसुरी की आकृति बनाएं।
- बांसुरी के बगल की खाली जगह को भरने के लिए एक छोटा सा सर्कल बनाएं।
- अब डिजाइन में रंग भरकर इसे पूरा करें।
- रंगोली को आकर्षक और खूबसूरत बनाने के लिए मोरपंख और मटके के बगल में फूल बनाएं।
इसे भी पढ़ें- Happy Janmashtami 2026 Shayari: कृष्ण जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये खास शायरी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।