क्या घर के मंदिर में चांदी की मूर्तियां रखना शुभ है, जानें क्या कहता है वास्तु

घर के मंदिर के लिए कुछ विशेष वास्तु टिप्स बनाए गए हैं जिनका पालन बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप घर में हर एक चीज के लिए वास्तु नियमों को ध्यान में रखते हैं तो आपके घर में समृद्धि बनी रहती है।
ऐसे ही मंदिर में मूर्तियों के लिए भी सही दिशा और कुछ विशेष नियम हैं। घर के मंदिर में कुछ विशेष आकार की मूर्तियों को रखने और उनके पूजन की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इन नियमों के पालन से पूजा का पूर्ण फल मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं एक प्रश्न यह उठता है कि क्या घर में चांदी की मूर्तियां रखना ठीक है और वास्तु के अनुसार इनका महत्व क्या है? आइए Life Coach और Astrologer, Dr. Sheetal Shaparia से जानें इसके बारे में विस्तार से।
क्या वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में चांदी की मूर्तियां रखना शुभ है
वास्तु के अनुसार चांदी की मूर्तियों को घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है और इनके पूजन का विशेष फल मिलता है। चांदी एक ऐसी धातु है जो चंद्रमा से संबंधित है, जो धन और समृद्धि का प्रतीक है।
यह भी माना जाता है कि इससे घर में सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा आती है। यदि आप घर के मंदिर में इस धातु की मूर्तियां रखकर उनकी नियमित पूजा करती हैं तो घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और मानसिक शांति भी मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर के मंदिर में रखें इन धातुओं की मूर्तियां, पूजा का मिलेगा शुभ फल
वास्तु में चांदी की मूर्ति रखने का भी महत्व
घर के मंदिर में चांदी की मूर्ति रखने का विशेष महत्व है। मंदिर में मूर्ति रखते समय दिशा का ध्यान रखें और ऐसी मूर्ति को घर की उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। मूर्ति का मुख भी घर के मुख्य द्वार की ओर होना चाहिए।
इन मूर्तियों के लिए दिशा का ध्यान रखना इसलिए जरूरी माना जाता है क्योंकि इससे ये ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर के सभी सदस्यों को भी ऊर्जा मिलती है। चांदी की मूर्तियों से निकलने वाली ऊर्जा पूरे घर में फैलती है और वातावरण को भी ऊर्जावान करती है।
चूंकि चांदी को चन्द्रमा की धातु और मन के कारक के रूप में जाना जाता है, इसलिए इस धातु से निकलने वाली ऊर्जा घर के सभी लोगों को मानसिक लाभ भी देती है।
वास्तु के अनुसार घर में चांदी की मूर्ति रखने के लाभ
यदि आप घर के मंदिर में चांदी की मूर्ति (धन लाभ के लिए घर के मंदिर में रखें चांदी का सिक्का) रखती हैं तो ये धन और समृद्धि को आकर्षित करती हैं। चांदी एक ऐसी धातु है जो धन और समृद्धि से जुड़ी होती है। ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में चांदी की मूर्ति रखने से ये सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है।
यह घर में सौभाग्य लाने में मदद करती है। मंदिर में चांदी की मूर्ति रखने से आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। यह घर में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देती है। ऐसा माना जाता है कि घर में चांदी की मूर्ति रखने से अधिक शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में मदद मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: Laddu Gopal: घर में किस धातु के बने लड्डू गोपाल रखें
वास्तु के अनुसार घर में चांदी की मूर्ति रखने के नियम
- यदि आप घर के मंदिर में चांदी की मूर्ति रखती हैं तो इसे किसी चौकी पर रखें और सीधे जमीन पर स्पर्श न कराएं।
- मूर्ति का मुख घर के मुख्य द्वार की ओर रखें तो आपके लिए शुभ होगा।
- मूर्ति को अच्छी रोशनी वाले क्षेत्र में रखा जाना चाहिए। अंधेरे स्थान पर इस मूर्ति को रखने से बचना चाहिए।
- मूर्ति को साफ और धूल रहित रखें, जिससे सकारात्मकता बनी रहे।
वास्तु के अनुसार घर में चांदी की मूर्ति रखने के कई फायदे हैं, लेकिन यह इस बात का संकेत नहीं देता है कि आप यदि अन्य धातुओं की मूर्तियां रखती हैं तो पूजा का फल नहीं मिलेगा। चांदी के अलावा आप सोने, पीतल, तांबे या मिट्टी की मूर्तियों की पूजा भी कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।