क्या सफेद कपड़ों को वाशिंग मशीन में साफ करना सही है?

सफेद कपड़े की सफाई काफी ध्यान से करनी होती है। एक गलती के कारण हमारा सफ़ेद कपड़ा पूरी तरीके से खराब हो जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या सफेद कपड़ों को वाशिंग मशीन में साफ करना चाहिए। कई लोग सफ़ेद कपड़ों को वाशिंग मशीन में साफ करते हैं तो कई लोग नहीं भी करते हैं। चलिए जानें इसके बारे में कुछ ख़ास बातें।
क्या वाशिंग मशीन में साफ हो सकता है सफेद कपड़ा?

- सफ़ेद कपड़ों को वाशिंग मशीन में साफ तभी करना चाहिए जब आपका वॉशिंग मशीन पूरी तरीके से क्लीन हो।
- सफ़ेद कपड़ों को साफ करते समय किसी अन्य कपड़ों को उसके साथ मिक्स नहीं करना चाहिए।
- सफ़ेद कपड़ों के दाग को वाशिंग मशीन नहीं निकाल सकता है।
- नॉर्मल वॉश के लिए आप सफ़ेद कपड़ों को वाशिंग मशीन में साफ कर सकती है।
- दाग निकालने के लिए आपको हाथ से ही अपने कपड़ों को साफ करना होगा
- सर्फ नहीं डिटर्जेंट के घोल की मदद से आप सफ़ेद कपड़ों की सफाई कर सकते हैं।
- कलर वाले डिटर्जेंट का न करें इस्तेमाल। इससे आपके कपड़े पर दाग लग सकता है।
इसे भी पढ़े: सफेद कपड़ों को धोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे खराब
सफ़ेद कपड़ों से दाग कैसे निकालें

- सफेद कपड़े से दाग निकालने के लिए आपको दो चम्मच बेकिंग सोडा और दो चम्मच विनेगर लेना होगा।
- नॉर्मल पानी में आप इस मिश्रण को मिला दें।
- इसके बाद सफेद कपड़ों को इस पानी में डालें और कुछ देर तक छोड़ दें।
- कुछ देर के बाद ही आपके सफेद कपड़े पर लगा हुआ था मिनटों में निकल जाएगा।
इसे भी पढ़े : Laundry Hacks: सफेद कपड़ों को धोते वक्त कभी ना करें इन चीजों का इस्तेमाल, हो जाएंगे पीले
वहीं अगर आपके सफ़ेद कपड़े पर दाग काफ़ी ज़्यादा लग गया है तो आपको इसे एक्सपर्ट की मदद से साफ करवाना चाहिए। इसके बाद भी दाग नहीं निकलता है तो आप अपने कपड़े पर कलर करवा सकती है। ऐसे में आपका सफेद कपड़े फिर से नए कपड़े की तरह दिखने लगेगा। कपड़ों को ज्यादा ब्रश की मदद से नहीं रगड़ना चाहिए। इससे कपड़े ख़राब हो जाते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।