herzindagi
how to get rid of bad smell in garbage bin

Interesting Tips: डस्टबिन की गंदी स्मेल को दूर करेंगे ये होममेड स्प्रे, यकीन नहीं तो कर लें ट्राई

अगर आप भी घर में रखी डस्टबिन की बदबू से परेशान है, तो चलिए हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ होममेड स्प्रे के बारे में बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-30, 21:12 IST

घर को सिर्फ साफ-सुथरा रखना ही एक महत्वपूर्ण काम नहीं होता है। इसके अलावा भी घर में रखी अन्य चीजों को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी होती है। इन्हीं में से एक है- हर घर में इस्तेमाल होने वाली डस्टबिन। जाहिर सी बात है यह घर का कचरा रखने के लिए यूज किया जाता है। पर, लगातार इसमें कूड़ा रखने से यह बहुत गंदा हो जाता है। इतना ही नहीं, डस्टबिन से गंदी स्मेल भी आने लगती है। इसके कारण पूरे घर में बदबू फैल जाती है। 

अगर आपके घर में भी कुछ ऐसा ही हाल रहता है, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए उपाय को फॉलो कर सकते हैं। दरअसल, आप अपने घर में मौजूद कुछ सामग्री का उपयोग करके डस्टबिन से बदबू दूर करने के लिए प्रभावी और होममेड स्प्रे बना सकते हैं।

चाय पत्ती से बनाएं स्प्रे

how to get rid of bad smell from tea leaves

  • एक पैन में पानी उबालें।
  • इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती डालें और 5 मिनट तक इसे उबालने दें।
  • इसके बाद, चाय को छान कर इसे ठंडा होने दें 
  • फिर, इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • अब, डस्टबिन को धोकर इसमें अंदर और बाहर स्प्रे कर दें।
  • 10-15 मिनट के बाद आपको असर दिख जाएगा।

दालचीनी और लौंग से कैसे बनाएं स्प्रे?

cinnamon home spray

  • दालचीनी की छड़ें और लौंग को पानी में डालकर बर्तन में उबालें। 
  • उबलने के बाद इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें। 
  • फिर, इस मिश्रण में नींबू का रस डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस लिक्विड को एक स्प्रे में भर दें।
  • इसके बाद डस्टबिन की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं। 
  • यह पूरे घर में एक आरामदायक सुगंध फैलाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें- डस्टबिन को बदबू से बचाना है तो इन टिप्स की लें मदद

यह विडियो भी देखें

डस्टबिन की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा?

how to prevent dustbin smell

  • डस्टबिन से बदबू को रोकने के लिए, इसे नियमित रूप से खाली करके साफ करते रहें।
  • डस्टबिन में डिओडोराइजिंग बैग या ब्लॉक का उपयोग अवश्य करें।
  • डस्टबिन को ऐसी जगह रखें जहां उसे अच्छी हवा मिल सके।
  • आप इसमें बेकिंग सोडा पाउडर का छिड़काव भी कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप इसमें रूम स्प्रे का छिड़काव भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- किचन डस्टबिन को जर्म्स और ओडोर फ्री बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।