Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:27 AM IST

डस्टबिन को बदबू से बचाना है तो इन टिप्स की लें मदद

इस आर्टिकल में जानें कि डस्टबिन को बदबू से बचाने के लिए आप किन टिप्स की मदद ले सकते हैं।   
Updated:- 2022-12-27, 13:00 IST
image

घर के किसी भी हिस्से से बदबू आना एक बड़ी दिक्कत है। खासतौर पर परेशानी तब ज्यादा हो जाती है जब बदबू डस्टबिन से आए। आपके घर में मौजूद डस्टबिन में से भी बहुत बदबू आती होगी। अगर हां तो आपको यह आर्टिकल जरूर पड़ना चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं डस्टबिन की बदबू दूर करने के कुछ शानदार टिप्स।  

पहले से ही लगाएं पॉलीथिन 

dustbin hacks to remove smell

डस्टबिन से बदबू आने का एक बहुत बड़ा कारण है कूड़ा फेंक देने के बाद भी उसके अंदर की गंदगी का डस्टबिन में लगा रह जाना। इससे बचने के लिए यही तरीका यह है कि आप पहले से डस्टबिन में पॉलीथिन लगा दें। ऐसा करने से पूरी गंदगी साथ के साथ साफ हो जाएगी और आपका डस्टबिन बिल्कुल भी बदबू नहीं करेगा। 

इसे भी पढ़ेंः Bathroom Cleaning: गंदे से गंदे टाइल्स को चमकाने के लिए ये हैक्स आएंगे काम

लंबे समय तक कूड़ा इकट्ठा ना करें 

लंबे समय तक कूड़ा इकट्ठा करने से भी डस्टबिन से बदबू आने लग जाती है। कोशिश करें कि आप रोजाना कूड़ा फेंके। साथ ही गिला कूड़ा तो कुछ घंटों के लिए भी डस्टबिन में ना रखें। 

सही जगह का करें चुनाव 

dustbin hacks

इन सभी बिंदुओं के साथ-साथ डस्टबिन के लिए सही जगह का चुनाव करना भी बहुत जरूरी होता है। घर के मुख्य द्वार के पास डस्टबिन रखने पर आपके पूरे घर से कूड़े की बदबू आएगी। कोशिश करें की आप बालकनी जैसे घर के किसी अलग हिस्से में कूड़ा रखने की जगह बनाए। 

इसे भी पढ़ेंः बाथरूम के नल को साफ करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप डस्टबिन को बदबू से बचा सकते हैं। अगर आप इसके अलावा कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।