Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

2 मिनट के स्टेशन हॉल्ट में ही इस मिठाई ने हजारों यात्रियों को बनाया दीवाना, संडीला के लड्डू ने ऐसे लगाई थी अपनी धाक

यूं तो सभी स्टेशन पर ट्रेन कुछ देर के लिए रूकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि हरदोई से सटे एक गांव ने 2 मिनट के स्टेशन हाल्ट से पूरी दुनिया में धाक जमा ली थी।   
Updated:- 2024-12-17, 16:39 IST
What is famous in Sandila

भारत देश अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ खानपान के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है फिर चाहे वह आगरा के पेठे हो या लखनऊ का आम। बता दें कि हरदोई जिले का संडीला गांव के लड्डू नाम सिर्फ यूपी में मशहूर हैं बल्कि विदेशों में अपनी पहचान बना चुका है। जब कभी भी नवाबों के शहर की बात आए और संडीला के लड्डू न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस आर्टिकल में आज हम आपको इन लड्डुओं के पीछे की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे।

बॉलीवुड में भी दिखी संडीला का लड्डूओं की छाप

यूपी के हरदोई जिले से सटा संडीला तहसील अपनी मिठास के लिए फेमस हैं चाहे यहां पर ट्रेन रुके या बस, बेचने वालों की आवाजें गूंजने लगती हैं। संडीला में मिलने वाले लड्डुओं का जिक्र बॉलीवुड की बनने वाली फिल्म जैसे अमिताभ बच्चन की पीहू, सलमान खान की फ़िल्म ‘हम साथ-साथ हैं’में हुआ है।

इसे भी पढ़ें- भारतीय बाजारों में बेहद मशहूर है ये लाल-पीला फल, जानें इससे जुड़े फैक्ट

स्टेशन हाल्ट से जुड़ा लड्डू का किस्सा

Sandila Station Story

लखनऊ से लगभग 56 किमी दूरी पर हरदोई तहसील में  गांव संडीला स्थित है। सड़क और रेलवे मार्ग द्वारा बड़े-बड़े से जुड़ा होने के कारण,इस शहर में रोजाना लाखों की बड़ी संख्या में लोग आते हैं।  इस शहर का नाम ऋषि शांडिल्य नामक ऋषि के नाम पर रखा गया था उन्होंने शहर की स्थापना की थी। बता दें कि संडीला के ट्रांजिट स्टेशन था एक छोटा सा गांव था, जहां पर वह लोग रुकते थे जो या लखनऊ जा रहे होते थे या फिर मलिहाबाद आम के काम से। यहां पर ट्रेन केवल आउटर के लिए रूका करती थी। इस 2 मिनट के ट्रांजिट ने संडीला की पहचान बदल दी। वहां के हलवाइयों ने एक लड्डू बनाया और उसे कुल्हड़ में पैक कर बेचने लगे। बता दें कि उस कुल्हड़ का साइज मात्र इतना बड़ा हुआ करता था कि वह ट्रेन की खिड़की पर बने दो सरियों के बीच से आसानी से निकल जाता था। 

इसे भी पढ़ें- संस्कृत में गोलगप्पे का नाम सुन चकरा जाएगा दिमाग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।