herzindagi
eid party and celebration

Eid Ul Adha Celebration: ईद को मजेदार बनाने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ खेलें ये इंटरेस्टिंग गेम्स

Eid Ul Adha Special Games And Fun Activities: ईद-उल-अजहा के दिन को मजेदार बनाने के लिए आप कुछ गेम या फन एक्टिविटी को घर में ऑर्गेनाइज कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-13, 16:49 IST

Eid Ul Adha Special Games And Fun Activities: ईद-उल-अजहा मुस्लिम समुदाय के लिए महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक होता है, जो कि इस बार भारत में 17 जून को मनाई जाएगी। सभी लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। ईद के दिन अल्लाह की इबादत करने के बाद, सभी परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में, अगर आप भी करीबियों और दोस्तों के साथ मिलकर ईद का मज डबल करना चाहते हैं, तो यहां बताए गए कुछ गेम्स या फन एक्टिविटी का घर पर ही आयोजन कर सकते हैं। चलिए हम आपको कुछ ऐसे गेम्स के बारे में बताते हैं। 

दोस्तों के साथ खेल सकते हैं पासिंग द पार्सल

passig the parcel

ईद-उल-अजहा के अवसर पर पासिंग द पार्सल गेम खेलना काफी इंटरेस्टिंग हो सकता है। इसे आप रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ ये गेम खेल सकते हैं। खास बात यह है कि इस गेम में कितने भी लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों की कोई सीमित संख्या नहीं होती है। इसके लिए सबको इकट्ठा होकर बस गोल से बैठ जाना होता है। इसके बाद एक पार्सल को लेकर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पास किया जाता है। वहीं, एक बंदा म्यूजिक रिमोट हैंडल कर रहा होता है और वह कभी भी म्यूजिक पाऊस कर सकता है। म्यूजिक पाऊस होते ही जिसके हाथ में भी वो पार्सल होता है, वह अन्य खिलाड़ियों द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करता है। इसके बाद वह, इस गेम से आउट हो जाता है। इसी तरह धीरे-धीरे करके सारे गेम से बाहर होते जाते हैं। अंत में जो बच जाता है, वही पासिंग द पार्सल गेम का विजेता होता है।

इसे भी पढ़ें- Mosques To Visit In MP For Eid ul Adha 2024: मध्यप्रदेश के इन मस्जिदों की होती है पूरे देश में चर्चा, ईद के मौके पर आप भी करें दीदार

ईद के मौके पर ट्रुथ एंड डेयर भी हो सकता है मजेदार

truth and dare games,

ईद उल अजहा के उत्साह को डबल करने के लिए आप घर पर ट्रुथ एंड डेयर का गेम खेल सकते हैं। खास बात यह है कि इस गेम के जरिए आपको दोस्तों के कुछ सीक्रेट जानने का मौका भी मिल सकता है। यही नहीं, सवाल के अलावा, इस गेम में मजेदार एक्ट या टास्क भी दिया जाता है, जिससे आप ईद पर खूब तहलका मचा सकते हैं। इस गेम को खेलने के लिए दोस्तों के साथ इकट्ठा होकर गोल से बैठ जाना होता है। फिर, एक बोतल लेकर उसे गोल घुमाना होता है। कुछ मिनट में ये बोतल घूमते हुए रूक जाता है और इसका मुंह जिसके सामने आकर रूकता है, उसे अन्य खिलाड़ियों के द्वारा ट्रुथ या डेयर दिया जाता है। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा के मौके पर हैदराबाद की इन जगहों पर होती है रौनक, आप भी पहुंचें

ईद उल अजहा पर क्विज भी खेल सकते हैं आप

how to make eid special at home 

ईद उल अजहा या बकरीद के मौके पर आप अपने घर में दोस्तों के साथ सवाल जवाब वाले क्विज गेम भी खेल सकते हैं। इससे आपको कई तरह की नॉलेज भी मिल सकती है और यह एक बहुत अच्छा एक्टिविटी हो सकता है। इसमें जरूरी नहीं कि सिर्फ पढ़ाई-लिखाई के सवाल ही हों। आप इसमें देश-दुनिया से संबंधित कुछ अनोखे सवाल भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जानिए कब है बकरीद और क्यों दी जाती है इस मौके पर कुर्बानी?

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।