herzindagi
image

Bedroom Makeover के लिए बेहद काम आएंगे ये 4 सस्ते हैक्स, कम खर्च में पाएं आलीशान लुक

बेडरूम को खास बनाने के लिए कुछ महिलाएं कई तरह के डेकोरेशन करती हैं, लेकिन अब आप आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल करने के साथ-साथ अपने बेडरूम को खास बना सकती हैं, इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा।  
Editorial
Updated:- 2025-09-24, 18:32 IST

हर महिला चाहती है कि वह अपने घर को खूबसूरत और लग्जरी बनाएं। ऐसे में घर को सुन्दर बनाने के साथ-साथ अधिकतर महिलाएं अपने बेडरूम को भी अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं। बेडरूम को खास बनाने के लिए कुछ महिलाएं कई तरह के डेकोरेशन भी करती हैं, लेकिन अब आप आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल करने के साथ-साथ अपने बेडरूम को खास बना सकती हैं, इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा।  

बेडरूम को लग्जरी लुक देने के टिप्स

इस साल दिवाली आने से पहले अगर आप भी अपने बेडरूम को लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपने बेडरूम को पेंट करवा लें।  ध्यान रहे जब भी आप पेंट करवाएं, तो पेंट करने से पहले दीवार पर कलर कौन सा सही रहेगा इस बात का जरूर ध्यान रखना।  अगर आप सही कलर का चुनाव करती हैं,  तो इससे बेडरूम और खूबसूरत लगता है। अगर आप अपने बेडरूम में न तेज या भड़कीला कलर करवाती हैं, तो यह पूरे बेडरूम का लुक खराब कर सकता है।  

1 (83)

खूबसूरत फर्नीचर चुने

इसके अलावा आप बेडरूम के लिए सही और खूबसूरत फर्नीचर चुने।  सही फर्नीचर आपके बेडरूम के लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करता है, जिससे पुरे घर की खूबसूरती भी बढ़ती हैं। आजकल मार्केट में आपको एक से एक लेटेस्ट फर्नीचर मिल जाएंगे। इसके लिए आप किसी आर्टिस्ट से फर्नीचर की डिजाइन भी बनवा सकती हैं।  आप चाहें तो फर्नीचर बनाने वाले को घर बुलाकर डिजाइन करवा सकती है। नया फर्नीचर आपके बेडरूम को शानदार बनाने में मदद करेगा।

लाइटिंग का करें इस्तेमाल

फर्नीचर और कलर पेंट के अलावा आप अपने बेडरूम को खास बनाने के लिए लाइटिंग भी लगा सकती हैं। लाइटिंग लगाने के लिए आप अपने बेडरूम की विंडो या टेबल को चुन सकती हैं।  इसके अलावा आप कर्टिन पर भी थोड़ी लाइटिंग लगा सकती है। आप अपने कमरे में फ्लोर लैंप, टेबल लैंप और स्ट्रिंग लाइट्स का भी इस्तेमाल कर बेडरूम को खूबसूरत बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  पुराने टी बैग्स से चमकाएं वुडन फर्नीचर, जानें किन तरीकों से करें इस्तेमाल

बेडरूम मेकओवर के लिए टेक्सटाइल

आप बेडरूम मेकओवर के लिए टेक्सटाइल का भी चयन अपने रूम के हिसाब से कर सकती हैं। पेंट के कलर के हिसाब से सही टेक्सटाइल चुनना कमरे को अलग ही लुक दे सकता है। आप अपने रूम की बेडशीट, कर्टन और तकिए इन सभी चीजों को अपने रूम के कलर से कंट्रास्ट कर सिलेक्ट कर सकती हैं।  इससे बेडरूम की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।  इन सभी टिप्स की मदद से आप बेडरूम मेकओवर आसानी से कर सकती हैं। 

2 (81)

यह भी पढ़ें:  इस एनिवर्सरी बेडरूम को दें रोमांटिक लुक, डिनर डेट के साथ इन 4 डेकोरेशन टिप्स से पार्टनर को दें सरप्राइज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।