Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:17 AM IST

Independence Day 2026 Speech: स्वतंत्रता दिवस पर 2 मिनट की ये स्पीच जगा देगी देशभक्ति का जज्बा, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल

"वतन की पुकार पर पीछे नहीं हटेंगे, भारत के लिए हर तूफान से लड़ेंगे..." इस पंक्ति के साथ आप अपने भाषण की शुरुआत कर सकते हैं। नीचे लेख में देशभक्ति की भावना जगाने वाले बेहतरीन स्पीच आइडिया दिए गए हैं।  
Updated:- 2026-08-14, 13:59 IST
Swatantrata Diwas 2026 par Bhashan:

Independence Day Short Speech Ideas: भारत 15 अगस्त, 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह अवसर 1947 में ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी की याद दिलाता है। देश भर के स्कूल, कॉलेज और कार्यालय में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जिसमें भाषण भी शामिल है। अगर आप स्पीच कंपीटिशन में हिस्सा लेने जा रही हैं और कुछ ऐसे भाषाण खोज रहे हैं, जिसे सुनते ही हॉल तालियों से गूंज उठे, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम कुछ ऐसे स्पीच आइ़डियाज लेकर आए हैं, जो देशभक्ति का जज्बा जगा देगी।

स्पीच देने पर घबराहट हो, तो क्या करें?

अगर आप पहली बार बड़े मंच पर भाषण देने जा रहे हैं, जिस वजह से आपको घबराहट हो रही है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप बिना डरे एक शानदार भाषण दे सकते हैं। इसके लिए अपने भाषण में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करें जो सबको आसानी से समझ आ जाएं। भाषण की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश के सम्मान से करें। स्टेज पर घबराहट न हो इसके लिए आईने के सामने खड़े होकर या अपने परिवार के सामने बोलकर अभ्यास करने से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है।

15 अगस्त के लिए 2 मिनट का भाषण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेज में कई कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं। अब ऐसे में एक टास्क जो थोड़ा मुश्किल होता है वह है कि अपनी बात को कम समय में हम कितने प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं? अगर आप 15 अगस्त पर मंच पर भाषाण देने जा रहे हैं, तो 2 मिनट वाला स्पीच बेस्ट है।

speech ideas

1. भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए

2 मिनट के भाषण की शुरूआत करने के लिए मंच पर पहुंचकर 2-3 सेकंड का ब्रेक लें। इसके बाद ह़ॉल में बैठे लोगों की तरफ देखें और बुलंद आवाज में बोलें (यह प्रक्रिया हर एक स्पीच देते समय करनी है)

फांसी के फंदे को चूम कर जो देश पर निसार हो गए, उन्हीं वीरों की शहादत से आज हम आजाद हो गए।

इसके बाद कुछ सेकंड का ब्रेक लेने के बाद- आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय और श्रोतागण, आजादी का यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले और जेलों की यातनाएं सहने वाले उन वीरों के बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आइए, आज हम सब मिलकर इन अमर शहीदों को नमन करें और उनके सपनों का एक मजबूत, सशक्त और विकसित भारत बनाने का संकल्प लें।

दिलों में देशभक्ति का जुनून आंखों में रवानी चाहिए, हमको हमारे देश के लिए हर सुख की कुर्बानी चाहिए।

जय हिंद- जय भारत

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026 Poem: वीरों के बलिदान से मिली, भारत को आजादी प्यारी... स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें देशभक्ति वाली ये कविताएं

2. अनेकता में एकता हमारी असली ताकत है

विभिन्न रंग, विभिन्न भाषाएं, फिर भी एक हमारी पहचान, अनेकता में एकता ही है भारत देश की शान

सोच और विचारों के अलग होने से कई बार मतभेद और विवाद पैदा हो जाते हैं। चाहे वह रूढ़िवादी सोच हो या भाषा को लेकर होने वाली बहस, ये चीजें अक्सर समाज में दूरियां बढ़ाती हैं। लेकिन इन छोटे-मोटे विवादों से ऊपर उठकर अगर देखें, तो असली सच्चाई यही है कि हमारी विविधता में ही हमारी एकता बसी है।

भारत जैसे देश में अनगिनत भाषाएं, परंपराएं और संस्कृतियां हैं। ये सब मिलकर ही हमारे देश की पहचान बनाते हैं। विविधता में एकता का यह संदेश आज के समय में बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हमें सिखाता है कि हमें आपसी मतभेदों का सम्मान करते हुए रोजमर्रा की परेशानियों से मिलकर निपटना चाहिए और एक देश के रूप में साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। यही एकता हमारे देश के एक बेहतरीन और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है।

भाषा अनेक, वेश अनेक, फिर भी हम सब दिल से एक- जय हिंद-जय भारत

3. नया भारत और हमारी जिम्मेदारी

बदल रहा है भारत हमारा, अब नए दौर की बारी है, इस नए भारत को श्रेष्ठ बनाना, हम सब की जिम्मेदारी है

साल 1947 में मिली आजादी के बाद से वर्तमान समय तक हमारे देश ने एक लंबा सफर तय किया है। आज का भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, तकनीक, अंतरिक्ष और हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। मगर इस विकास के साथ हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। नया भारत सिर्फ बड़ी इमारतों या आधुनिक सुविधाओं से नहीं बनेगा, बल्कि इसके लिए हम नागरिकों को अपनी सोच बदलनी होगी।

देश की सफाई, कानूनों का पालन, महिलाओं का सम्मान और पर्यावरण की रक्षा करना हमारी ही जिम्मेदारी है। आइए, आज इस पावन अवसर पर संकल्प लें कि हम अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और एक मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।

सोच नई, संकल्प नया, भारत का यह दौर नया, हाथ से हाथ मिलाकर चलें, अब देश को आगे बढ़ाना है नया

इसके बाद आप चाहें, तो एक स्लोगन या फिर सीधा जय हिंद-जय भारत बोलकर भाषण को खत्म करें।

independence-day-2024-instagram-captions

4. राष्ट्रीय ध्वज और इतिहास में उसका सफर

संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथा, हर रंग में इसकी समाई है, इतिहास से लेकर आज तक, तिरंगे ने ही भारत की आन बढ़ाई है

आदरणीय मुख्य अतिथि और यहां उपस्थिति अभिभावक और शिक्षकगण, हमारा राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। आजादी के इतिहास में इसके सफर की बात करें, तो इसमें कई बदलाव आए। साल 1947 में आजादी मिलने से ठीक पहले, 22 जुलाई को संविधान सभा ने वर्तमान तिरंगे को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था।

इसके केसरिया रंग में त्याग, सफेद रंग में शांति और हरे रंग में हरियाली तथा समृद्धि की भावना छिपी है। बीच में बना चक्र हमें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस पावन तिरंगे का हमेशा सम्मान करें और इसकी शान को कभी कम न होने दें।

चरखे की छाप से शुरू हुई जो कहानी, आज तीन रंगों में मुस्कुराती है, तिरंगे की यह ऐतिहासिक यात्रा, वीरों की शहादत याद दिलाती है

जय हिंद! जय भारत!

independence-day-1755070808310

5. वीरों को नमन

सीमा पर जो सो गए सदा के लिए, ताकि हम चैन की नींद सो सकें, ऐसे अमर शहीदों के चरणों में, आओ हम श्रद्धा के पुष्प बो सकें

इसके बाद कुछ सेकंड का ब्रेक लें। अब आगे का भाषण शुरू करें। आज उन महान वीरों को याद करें जो हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर गए। जब हम अपने घरों में सुरक्षित सोते हैं, तब हमारे ये वीर जवान कड़ाके की ठंड, चिलचिलाती धूप और तूफानों में सीमा पर डटे रहते हैं।

उनका यह बलिदान हमें सिखाता है कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है। इन अमर शहीदों को दिल से नमन करें और उनके परिवारों का सम्मान करें।

वीरों का यह बलिदान- अमर रहे, अमर रहे

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026: 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...' स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाले ये स्लोगन

ऊपर लेख में बताए गए भाषण टॉपिक से आप आइडियाज ले सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।