Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

Independence Day 2026 Poem: वीरों के बलिदान से मिली, भारत को आजादी प्यारी... स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें देशभक्ति वाली ये कविताएं

Independence Day Ke Liye Poem: इस साल भारत देश स्वतंत्रता दिवस की 80वां वर्षगांठ मना रहा है। अगर आप स्कूल-कॉलेज में होने वाले कवित प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो इस आर्टिकल में दिए गए देशभक्ति कविताएं पढ़ सकते हैं।    
Updated:- 2026-08-13, 21:38 IST
Independence Day Poems

Swatantrata Diwas 2026 Ke Liye Kavita: साल 2026 में स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल और कॉलेज में प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। तिरंगा फहराने के साथ-साथ भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अगर आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंच पर कुछ पंक्तियां सुनना चाहते हैं, तो आज के इस लेख में हम आपके लिए देशभक्ति से ओत-प्रोत कुछ कविताएं लेकर आएं हैं, जिसे सुनने के बाद हर-कोई तालियां बजाने के लिए मजबूर हो जाएगा। 

इंडिपेंडेंस डे पर कविता (Independence Day Poems in Hindi)

1. वीरों की शहादत

लहू से सींच कर जिसको, जवानों ने बचाया है,
तिरंगा शान से अपना, गगन में लहराया है।
न झुकने देंगे इसको हम, कभी आंच न आने देंगे,
वतन की आजमी पर जान, खुशी से हम लुटायेंगे।

अमर बलिदानियों के तुम, चरण हर दिन पखारो रे,
जहां में गूंजती अब भी, उन्हीं की पुकार हो रे।
चलो मिलकर कसम खाएं, वतन को और बढ़ाएंगे,
नया भारत बनाएंगे, नया स्वर्णिम इतिहास रचेंगे।

लेखक- विवेक

2. हमारा प्यारा तिरंगा

अंबर की चादर पर देखो, केसरिया रंग छाया है,
सफेद रंग शांति का, देश का हर कोना महकाया है।
नीले चक्र में चौबीस तीलियां, कर्तव्य सिखाती हैं,
हरी धरा पर प्रगति की, नई कहानियां गाती हैं।

यह शान हमारी है, यह प्राण हमारा है,
दुनिया में सबसे न्यारा, देश हमारा है।
इसकी रक्षा को हम सब, तलवार बन जाएंगे,
तिरंगे की शान में सिर, हमेशा ऊँचा रखेंगे।

लेखक-अनिरुद्ध

Independence Day Poems

3. आज का भारत

कल जंजीरों में जकड़ा था, आज गगन चूमता है,
देखकर तरक्की इसकी, जमाना सारा झूमता है।
विज्ञान और तकनीक में, हमने झंडे गाड़ दिए हैं,
अंधेरों को चीरकर हमने, नए सूरज उगा दिए हैं।

यह वीर भूमि है वीरों की, यहां गौतम का ज्ञान है,
तिरंगे के सम्मान में ही, हमारी असली पहचान है।
चलो बढ़ाएं कदम आगे, मिलकर देश सँवारें हम,
भारत माता के चरणों में, अपना जीवन वारें हम।

लेखक- सारिका

4. स्वतंत्र गगन में पंछी

स्वतंत्र गगन में आज परिंदे, खुलकर गीत गाते हैं,
याद करके उन दीवानों को, हम शीश झुकाते हैं।
जिन्होंने फांसी के फंदों को, गले से था लगाया,
हंसते-हंसते इस देश को, आज का सवेरा दिलाया।

उनके सपनों का भारत, अब हमको बनाना है,
भ्रष्टाचार और नफरत को, जड़ से मिटाना है।
एकता की डोर में बंधकर, आगे बढ़ते जाना है,
सारे जहां से अच्छा, भारत को बनाना है।

लेखक- मयंक

इसे भी पढ़ें- Independence Day Decoration Ideas 2026: ऑफिस से लेकर क्लासरूम तक.. ऐसे करें 15 अगस्त की सजावट

स्वतंत्रता दिवस पर कविता (Swatantrata Diwas Par Kavita)

5. हर दिल की पुकार

जब नाम देश का आता है, धड़कन तेज हो जाती है,
हर भारतीय की रगों में, बिजली सी दौड़ जाती है।
यह माटी चंदन है अपनी, इससे प्यार है हमको,
इसकी रक्षा की खातिर, जान निसार है हमको।

गूंज उठे कोना-कोना, आज इस नारे से,
भारत माता की जय बोले, हम सब मिल के सारे से।
रहें सुरक्षित देश हमारा, यही दुआ है रब से,
स्वतंत्रता का यह पर्व मनाएं, हम मिलकर हरदम से।

6. आजादी का दिन मना रहा हिंदुस्तान

जय-जय की ध्वनि से गुंजित,नभ-मंडल भी था डोल उठा
नव जीवन पाकर भूतल का, कण-कण भी था बोल उठा
श्रद्धा से शत-शत प्रणाम उन देश प्रेम-दीवानों को
अमर शहीद हुए जो कर,न्यौछावर अपने प्राणों को
कितने ही नवयुवक स्वत्व, समरांगण में खुलकर खेले
अत्याचारी उस डायर के वार छातियों पर झेले
पन्द्रह अगस्त का यह शुभ दिन, कभी न भूला जायेगा
स्वर्णाक्षर में अंकित होगा, उच्च अमर पद पायेगा

7. प्यारा भारत देश हमारा

तिरंगा फहराता है गगन में, खुशबू फैली है हर उपवन में।
स्वतंत्रता का यह पर्व महान, भारत मां को हमारा प्रणाम।
वीर शहीदों का यह बलिदान, रखेंगे सदा हम इसका मान।
सत्य और अहिंसा की यह राह, देश-प्रेम की जगे मन में चाह।
हम सब मिलकर कदम बढ़ाएं, भारत देश को ऊंचा उठाएं।

8. भारत मां के वीर सिपाही

हम भारत मां के हैं दुलारे, आकाश में चमकते ध्रुव तारे।
आजादी की रक्षा हम करेंगे, देश के लिए सहर्ष हम मरेंगे।
जाति-धर्म का भेद मिटाएं, एकता का हम गीत सुनाएं।
पर्वत सा ऊंचा हौसला हमारा, सबसे न्यारा यह देश हमारा।
कदम रुकेंगे न हमारे कभी,जय हिंद का नारा लगाएं सभी

15 अगस्त पर देशभक्ति कविताएं (Deshbhakti Poems in Hindi)

9.अमर वीर जवानों को नमन

जंग के मैदान में जो छाती तान कर खड़े रहे,
अंधेरी रातों में जो तूफानों से भी लड़े रहे।
उनके ही लहू की बदौलत, आज हम चैन से सोते हैं,
उनकी शहादत को याद कर, हम हर पल ये रोते हैं।

कितनी माताएं सूनी हुईं, कितनी बहनें रोई थीं,
तब जाकर आजादी की यह अनमोल फसल बोई थी।
मत भूलना उन वीरों के उस महान बलिदान को,
जिन्होंने हंसते-हंसते चूमा था मौत के उस आसमान को।

तिरंगा आज गगन में जो शान से लहराता है,
हर एक वीर बलिदानी की गाथा हमें सुनाता है।
आओ मिलकर शपथ लें आज, इस पावन त्योहार पर,
न आंच आने देंगे कभी, अपने इस प्यारे संसार पर।

(रचनाकार- आलोक रंजन)

10. तिरंगे की छांव में

केसरिया रंग बलिदान सिखाता, त्याग की मूरत है,
सफेद रंग में छिपी हुई, शांति की सूरत है।
नीला चक्र बताता हमको, रुकना कभी न सीखा है,
हरि धरा पर श्रम का सूरज, प्रतिदिन ही उगता है।

यह तीन रंगों की चादर, शान हमारी होती है,
इसके आंचल में ही अपनी, हर खुशी पिरोती है।
जब-जब कोई आंख उठाए, इस भारत की माटी पर,
खून खौल उठता है अपना, देश की हर घाटी पर।

हम भारत के बच्चे हैं, इस देश की शान हैं,
इसकी रक्षा के खातिर, हाजिर अपनी जान है।
स्वतंत्रता का यह पर्व मनाएं, गर्व से भरकर सीना,
इस पावन धरती पर ही, हमको है जीना-मरना।

(रचनाकार- श्रेया शर्मा)

independence day 2026 poems

11. हर सांस में वतन

सांसों में जब देश रसा हो, दिल में अरमान हो,
तिरंगे के सम्मान में ही, अपनी पहचान हो।
फिर डर कैसा दुखों से, कैसी ये तन्हाई है,
इस धरती पर हमने अपनी, खुशियां बिखराई हैं।

याद करो उन दीवानों को, जो अमर कहानी कर गए,
अपने लहू से इस माटी को, चंदन पानी कर गए।
आज उन्हीं की बदौलत हम, खुली हवा में सांस लें,
उनके चरणों में झुककर हम, अपना हर दिन खास लें।

गूंज उठे भारत माता की, जय-जयकार से अंबर सारा,
सबसे प्यारा, सबसे न्यारा, देश है यह हमारा।
15 अगस्त का यह पर्व, पैगाम एकता का लाता है,
हर भारतीय के दिल में, नया जोश जगा जाता है।

(रचनाकार- नीलम अग्रवाल)

12. पुष्प की अभिलाषा

चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूंथा जाऊं,
चाह नहीं, प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊं।
चाह नहीं, सम्राटों के शव पर, हे हरि, डाला जाऊं,
चाह नहीं, देवों के सिर पर चढ़ूं, भाग्य पर इठलाऊँ।
मुझे तोड़ लेना, वनमाली
उस पथ पर देना तुम फेंक,
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पथ जाएं वीर अनेक।

(रचनाकार- माखनलाल चुतर्वेदी

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए छोटी कविता (Independence Day 2025 Short Poem in Hindi)

13. वीरों के बलिदान से मिली,
भारत को आजादी प्यारी।
तीन रंगों का यह झंडा,
शान है हमारी सबसे न्यारी।

केसरिया बलिदान सिखाए,
सफेद शांति का संदेश सुनाए।
हरा रंग खुशहाली फैलाए,
तिरंगा हर दिल को भाए।

14. धरा हमारी सबसे सुंदर,
अम्बर से भी ऊंची शान।
इस माटी पर जान फिदा है,
भारत है हमारी पहचान।

बचपन से हमने सीखा है,
देश के खातिर मर मिट जाना।
दुश्मन कोई आंख दिखाए,
उसे सबक सिखाना।

Independence day poem in hindi

15. याद रखो उन वीरों को,
जिन्होंने जान की बाजी लगाई।
हंसते-हंसते सूली चढ़कर,
हमें यह आजादी दिलाई।

आओ मिलकर कसम यह खाएं,
देश की रक्षा सदा निभाएं।
भारत मां का मान बढ़ाएं,
नया इतिहास बनाएं।

16. खुशियों का दिन आज है आया,
हर कोने में गूंजे नारा।
सारे जहां से अच्छा है,
हिंदुस्तान हमारा प्यारा।

पंख फैलाकर गगन में आज,
आजादी का पर्व मनाएं।
देश के खातिर हर दिल में,
प्यार का दीप जलाएं।

इसे भी पढ़ें- Independence Day Quiz 2026: क्या आप जानती हैं देश की आजादी से जुड़े ये दिलचस्प तथ्य? सॉल्व करें यह क्विज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image- Magnific


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।