Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:04 PM IST

Independence Day 2026 AI Prompts: Gemini से मिनटों में बनाएं झंडा फहराती हुई 3D तस्वीरें, ये टिप्स आएंगे काम

AI फोटो बनाते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि तस्वीरों में आपका चेहरा असली फोटो जैसा ही नजर आए। अगर फोटो में फेस बदल जाएगा, तो लोगों को समझ आ जाएगा कि यह एआई से बनाई गई है।
Updated:- 2026-08-14, 15:38 IST
independence day 2026 ai prompts to create attractive photos with gemini chatgpt

15 अगस्त पर तिरंगे के साथ फोटो बनाने के लिए अलग-अलग AI Prompts की जरूरत होती है। आप इन फोटोज को केवल Gemini से नहीं बल्कि Chatgpt से भी बनवा सकती हैं। आप अपनी फोटो को तिरंगे के रंगों वाली खूबसूरत तस्वीर में बदलने के लिए इंडियन ट्रेडिशनल लुक और देशभक्ति से जुड़ी सिनेमैटिक प्रोम्प्ट आर्टिकल में से कॉपी करें और जेमिनी में जाकर पेस्ट कर दें। आप किस तरह से अलग-अलग पोज वाली फोटो बना सकती हैं और कौन से प्रोम्प्ट आपकी फोटोज के लिए बेस्ट हो सकते हैं, इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे।

15 अगस्त की फोटो के लिए प्रोम्प्ट (Independence Day 2026 AI Prompts)

1- मेरी फोटो के साथ एक नई फोटो बनाओ, जिसमें मेरा चेहरा बिल्कुल वैसा ही रहे। चेहरे के फीचर्स बदलने नहीं चाहिए। मुझे सफेद कॉटन कुर्ती और केसरिया रंग की हल्का दुपट्टा पहने हुए दिखाओ। हाथों में हरी चूड़ियां, गोल्डन झुमके, हल्की गोल्ड चेन और माथे पर छोटी लाल बिंदी लगाई हो। बाएं गाल पर केसरिया-सफेद-हरा तिरंगा पेंट हो। मैं खुले हरे-भरे पार्क में खड़ी रहूं और पीछे पूरा भारतीय तिरंगा झंडा साफ दिखाई दे, जो हवा में हल्का लहरा रहा हो। मैं थोड़ा ऊपर और बाईं तरफ देख रही हूं। फोटो एकदम रियल, नेचुरल और प्रोफेशनल फोटोशूट जैसी लगे।

Independence Day AI photo prompts


2- मेरी फोटो से एक रियल देशभक्ति वाली फोटो बनाओ, जिसमें मैं एक खाली सड़क के बीच खड़ी हूं। मौसम हल्का बादलों वाला हो। मैं दोनों हाथों से बड़ा तिरंगा पकड़ा हो, जो हवा में खूबसूरती से लहरा रहा हो। मेरा एक पैर थोड़ा आगे हो और मैं कैमरे की तरफ देखते हुए हल्की मुस्कान के साथ शांत एक्सप्रेशन दे रही हूं। मेरे चेहरे, बालों की स्टाइल, हेयरलाइन, फेस शेप मेरी अपलोड की गई फोटो जैसे ही रहें।

ai prompts for Independence Day

इसे भी पढ़ें- बारिश के AI Prompts से भीगते हुए बनाएं फोटो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए है बेस्ट

तिरंगे के साथ फोटो बनाने के लिए प्रोम्प्ट (Independence Day Gemini AI Prompts)

3- मेरी फोटो से एक रियल देशभक्ति वाली फोटो बनाओ, जिसमें मैं एक खाली सड़क के बीच खड़ी हूं। मौसम हल्का बादलों वाला हो। मैं दोनों हाथों से बड़ा तिरंगा पकड़ा हो, जो हवा में खूबसूरती से लहरा रहा हो। मेरा एक पैर थोड़ा आगे हो और मैं कैमरे की तरफ देखते हुए हल्की मुस्कान के साथ शांत एक्सप्रेशन दे रही हूं। मेरे चेहरे, बालों की स्टाइल, हेयरलाइन, फेस शेप मेरी अपलोड की गई फोटो जैसे ही रहें। मैं सफेद फुल-स्लीव शर्ट पहनी हो और सफेद पैंट साथ में पहना हो। शर्ट की स्लीव्स बटन से बंद हों। कोई चश्मा या एक्स्ट्रा एक्सेसरी न हो।

prompts for 15 august

4- हमारी कपल फोटो को यूज करके एक नई फोटो बनाओ, जिसमें हम दोनों का चेहरा बिल्कुल वैसा ही रहे। चेहरे के फीचर्स, स्किन टोन और हेयरस्टाइल भी न बदले। दोनों एक-दूसरे के पास खड़े हों और नैचुरल तरीके से मुस्कुराते हुए नजर आएं। लड़के ने सफेद कुर्ता-स्टाइल कॉलर वाली कॉटन शर्ट, हल्की ग्रे पैंट और ब्राउन सैंडल पहने हो। हाथ में सिल्वर ब्रेसलेट हो। लड़की सफेद ट्रेडिशनल कुर्ती और सफेद प्लाजो पहने हो, साथ में गोल्डन झुमके, हल्की गोल्ड चेन, हरी चूड़ी और छोटी लाल बिंदी हो। हम दोनों मिलकर पूरा भारतीय तिरंगा झंडा पकड़े हों, जो फोटो में पूरी तरह दिखाई दे और कहीं से कटा हुआ न हो। तिरंगे का अशोक चक्र सही बना हो और झंडा हल्की हवा में नैचुरल तरीके से लहरा रहा हो।

gemini ai prompts for 15 august

 Independence Day Chatgpt AI Prompts

5- मेरी अपलोड की गई फोटो को रेफरेंस मानकर देशभक्ति वाली फोटो बनाओ। मेरा चेहरा और सभी फीचर्स बिल्कुल वैसे ही रहें। मुझे शाम के समय समुद्र किनारे खड़ा दिखाओ। मैंने सफेद कॉटन कुर्ती और तिरंगे रंग का स्टोल पहना हो। मैं दोनों हाथों से छोटा भारतीय तिरंगा चेहरे के पास पकड़े रहूं। मेरी आंखें बंद हों और चेहरे पर शांत, सुकून भरा और देशभक्ति वाला एक्सप्रेशन हो। पीछे समुद्र और डूबते सूरज का खूबसूरत नजारा हल्का ब्लर दिखे।

gemini photo prompts for 15 august

6- मेरी फोटो से एक नई फोटो बनाओ, जिसमें मैं गर्व और उम्मीद के साथ थोड़ा ऊपर की तरफ देख रही हूं। मैंने सफेद कुर्ता पहना हो, जिस पर केसरिया-सफेद-हरा तिरंगा सैश और अशोक चक्र का बैज लगा हो। पीछे तिरंगे रंग का धुआं, एक बड़ा नीला अशोक चक्र और आसमान में उड़ते हुए दो सफेद कबूतर दिखें, जो शांति और आजादी का प्रतीक हों। चेहरे के फीचर्स और स्किन टोन बिल्कुल नेचुरल रहें।

chatgpt ai prompts for 15 august

इसे भी पढ़ें- Sawan Shivratri AI Prompts से भोलेबाबा के साथ क्रिएट करें तस्वीरें, Gemini से मिनटों में बन जाएगी फोटो

7- मेरी भेजी हुई तस्वीर को ही बिल्कुल वैसा ही रखें।  मेरा चेहरा, चेहरे के सभी नैन-नक्श, त्वचा का रंग, बालों का स्टाइल और मेरी पहचान बिल्कुल न बदलें। मुझे भारतीय तिरंगे को दोनों हाथों से अपने सीने से लगाए हुए खड़ा दिखाएं। मेरे चेहरे पर देश के लिए गर्व और आंखों में देशभक्ति का जुनून साफ नजर आए।  पीछे सुबह का खूबसूरत आसमान हो और हल्का-सा सूर्योदय दिखाई दे। हवा में एक बड़ा तिरंगा शान से लहराता हुआ नजर आए।  

ai prompts 15 aug

8- एक फोटो बनाएं जिसमें मेरी पहचान में कोई बदलाव न करें। मुझे भारतीय तिरंगे के सामने पूरे गर्व और आत्मविश्वास के साथ खड़े होकर सलामी देते हुए दिखाएं। मेरी आंखों में देश के लिए जुनून और चेहरे पर तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना साफ नजर आए। मेरे पीछे एक विशाल तिरंगा हवा में शान से लहराता हुआ दिखाई दे। हल्की सुबह की धूप मेरे चेहरे पर पड़ रही हो, जिससे तस्वीर में खूबसूरती नजर आए। पीछे का दृश्य थोड़ा धुंधला रहे ताकि पूरा ध्यान मेरे चेहरे और भावनाओं पर रहे। तस्वीर बिल्कुल असली जैसी लगे।

15 august ai prompts

9-मेरी भेजी हुई तस्वीर के चेहरे को बिल्कुल वैसा ही रखें। मेरी एक नजदीक से खींची हुई फोटो बनाएं, मेरी आंखों में तिरंगे की हल्की-सी परछाईं भी नजर आए। मेरे पीछे भारतीय तिरंगा थोड़ा धुंधला दिखाई दे और पीछे सुनहरी सुबह का खूबसूरत नजारा हो। आसमान में कुछ छोटे सफेद पक्षी उड़ते हुए नजर आएं। मेरे चेहरे के भाव स्वाभाविक रहें, लेकिन उनमें इतनी गहराई हो कि तस्वीर देखकर लगे जैसे मेरे दिल में देश के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। तस्वीर बिल्कुल असली जैसी लगे।

ai prompts for Independence Da

फोटो बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अपनी साफ और अच्छी क्वालिटी वाली फोटो अपलोड करें, ताकि चेहरा सही तरीके से मैच हो सके। Prompt में साफ लिखें कि चेहरे के फीचर्स, हेयरस्टाइल और पहचान में बदलाव न करे।

  • फोटो रियल न बने, तो लिखें कि ज्यादा फिल्टर या AI इफेक्ट वाला न बनाएं। नेचुरल स्किन टेक्सचर रखें।
  • तिरंगा इस्तेमाल करते समय केसरिया, सफेद और हरे रंग का क्रम और अशोक चक्र जरूर लिखें।
  • फोटो बनवाते समय साफ लिखें अपनी तरफ से अनचाहे बदलाव न करे।
  • फोटो को ज्यादा ओवर-एडिटेड या कार्टून जैसा बनाने के बजाय Ultra-realistic, Natural और DSLR Photography जैसा लुक मांगें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Gemini

FAQ
Gemini या Chatgpt, सबसे अच्छी फोटो किस ऐप से बनती है?
दोनों ही ऐप से आप अच्छी फोटो बनवा सकती हैं, लेकिन Gemini का यूज लोग ज्यादा करते हैं।
Gemini से एक दिन में कितनी फोटो बनवा सकते हैं?
फ्री यूजर आमतौर पर रोजाना लगभग 20 के करीब फोटो बनवा सकते हैं, जबकि पेड प्लान में 1,000 इमेज बनाई जा सकती है।
क्या Gemini फोटो एडिटर है?
यह केवल फोटो एडियर ऐप नहीं है, इससे आप सवाल जवाब भी कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।