Tricolor Rangoli Design For 15 August: स्वतंत्रता दिवस पर बोतल के ढक्कन और चूड़ियों की मदद से 20 मिनट में बनाएं रंगोली के ये डिजाइन

देश में 15 अगस्त का दिन एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। इस दिन आपको हर जगह बस तिरंगा ही लहराता हुआ नजर आएगा। आप जहां नजर उठाएंगे और आपको तिरंगे के 3 रंगों को ही देखेंगे। इतना ही नहीं इस दिन लोग कपड़े भी तिरंगे के रंग का ही पहनने का सोचते हैं। इस खास मौके पर ऑफिस, स्कूल और घर के दरवाजे पर लोग रंगोली डिजाइन बनाते हैं। रंगोली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे खास अवसरों पर सजावट के लिए बनाया जाता है।
तिरंगे में तीन रंग होते हैं। इसलिए रंगोली में भी अधिकतर लोग इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर इस दिन रंगोली में तिरंगे, अशोक चक्र, राष्ट्रीय प्रतीक, और अन्य देशभक्ति से जुड़े चित्र बनाए जाते हैं। यह कला न केवल सुंदरता को दर्शाती है, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विविधता को भी दर्शाती है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान रंगोली के डिजाइन बनाएंगे, जिसे आप चुड़ियों और बोतल की ढक्कन की मदद से आसानी से बना लेंगे। इसके अलावा आप बड़े डिब्बों के ढक्कन और थाली की मदद से भी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
फ्लैग रंगोली डिजाइन (Flag Rangoli Designs)

(image credit- Rangoli Art By Poonam Bichkar)
- अगर आपको सबसे आसान रंगोली बनानी है, तो इसे बना सकते हैं।
- इस रंगोली को बनाने में आपको मात्र 15 मिनट लगेगा।
- आप स्केल की मदद से झंडा बनाएं और बोतल की मदद से रंग भर दें।
(image credpt- Enrich Minds)
- इससे ज्यादा आपको आसान रंगोली नहीं मिलने वाली है।
- आप रंगोली डिजाइन के साइड में फूल गिरे हुए भी दिखा सकते हैं।
- इसके अलावा आप झंडे के साइड में लटकती हुई रस्सी भी बना सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस रंगोली डिजाइन (15 August Rangoli Simple)

(image credit- Rangoli by Pooja Totala_youtube)
- यह रंगोली डिजाइन देखने में आपको मुश्किल लग रहा होगा, लेकिन इसे बनाना आसान है।
- सबसे पहले आपको एक बॉल की आकृति बनानी है, जो आप किसी बड़े ढक्कन की मदद से बना लें।
- इसके बाद आप तीन रंगों को भरकर तिरंगे के आकार का बॉल बना लें।
- बॉल के ऊपर नजर आ रहे 3 लोग जो हाथ ऊपर करके बनाए गए हैं।
- इसे बनाने के लिए आप छोटा स्केल लें। सिर बनाने के लिए छोटे ढक्कन का इस्तेमाल करें।
- आप बॉल की किनारों पर अपनी तरफ से कोई भी डिजाइन बना सकतें है।
- आप चाहें, तो सूरज के निशान की तरह छोटी-बड़ी रेखाएं भी खींच सकते हैं।
15 अगस्त रंगोली डिजाइन

(image credit- rangoli_by_menaka_insta)
- इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े ढक्कन या थाली की जरूरत पड़ेगी।
- पहले आप थाली की मदद से गोल डिजाइन बनाएं।
- इसके बाद रंग भरने के लिए आप बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पत्तियों के बीच की रेखाओं को बनाने के लिए आप पेन या तीली का इस्तेमाल करें।
(image credit- Rangoli by jyoti Rathod_youtube)
- बिंदियों का डिजाइन भी आप बोतल की मदद से बना सकती हैं।
- इसके बाद चुड़ियों या बोतल की ढक्कन की मदद से गोले के किनारों पर गोल डिजाइन बनाएं।
- इस तिरंगा रंगोली डिजाइन को बनाना बहुत आसान है।
इसे भी पढ़ें- Independence Day Rangoli Design 2024: 15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा के ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
गोल तिरंगा रंगोली डिजाइन

(image credit- rangoli_by_menaka_insta)
- आप आपकी ड्राइंग अच्छी है, तो आप इस रंगोली डिजाइन को आसानी से बना लेंगे।
- इसे बनाने के लिए आपको बड़े ढक्कन की जरूरत होगी।
- ढक्कन की जगह आफ एक खाली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पहले आप चॉक की मदद से रंगोली डिजाइन बना लें।
- इसके बाद आप बोतल की मदद से रंग भरें।
(image credit- Rangoli by jyoti Rathod_youtube)
- गोले के अंदर का डिजाइन पूरा होने के बाद आप किनारों का डिजाइन बनाने के लिए चम्मच का इस्तेमाल करें।
- पहले आप बोतल की मदद से मोटी बिंदी बनाएं।
- इसके बाद चम्मच की मदद से इसे खीच दें।
इसे भी पढ़ें- पुरानी चूड़ियों से बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देशभक्ति से भर जाएगा मन
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रंगोली डिजाइन

(image credit- rangoli_by_menaka_insta)
- मोर का यह रंगोली डिजाइन भी आपको पसंद आएगा।
- अगर आप बड़ी रंगोली डिजाइन बना रहे हैं, तो यह बेस्ट है।
- इसमें भी आपको पत्तियों और बिंदियों के डिजाइन के लिए पेन और बोतल की मदद होगी।
- बोतल की मदद से मोटी-मोटी बिंदियां बनाएं।
- इसके बाद पेन या तिल्ली की मदद से इसमें पतली रेखाएं खीच दें।
- इसे बनाना बेहद आसान है।
स्वतंत्रता दिवस रंगोली डिजाइअगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Rangoli designs with colours_youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।