Sat Sep 12, 2026 | Updated 11:33 AM IST

फेमस सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर इम्तियाज अली बना रहे हैं बायोग्राफी, जानें क्या है खास

पॉपुलर फिल्ममेकर इम्तियाज अली पंजाबी लोक गायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर बायोग्राफी बना रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस बायोग्राफी में क्या खास होने वाला हैं।
Updated:- 2023-04-19, 11:29 IST
image

पंजाबी गायक अमर सिंह चमकिला विवादों के बीच रहे और उनकी मौत हिंसा से हुई थी। उन्हें और उनकी पत्नी को एक गायक ने गोली मार दी थी। उनके विरोधियों को अमर सिंह चमकीला के गाने पसंद नहीं आते थे। ऐसे में अब फिल्ममेकर इम्तियाज अली अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर बायोग्राफी तैयार कर रहे हैं। बायोग्राफी पूरे तरीके से तैयार हो गई हैं। ऐसे में उम्मीद किया जा रहा है कि साल 2023 में यह बायोग्राफी रिलीज हो जाएंगी।

अमर सिंह चमकीला की लोकप्रियता

बात अमर सिंह चमकीला की करें तो वह एक मशहूर पंजाबी सिंगर थे। वह अपने गाने खुद ही लिखना पसंद करते थे। उनका अपना एक बैंड भी था जिसमें दो लोग और उनकी पत्नी अमरजोत सिंह चमकीला, जिनके साथ वह गाना भी गाते और तुम्बी भी बजाया करते थे। उनकी लोकप्रियता केवल भारत में नहीं बल्कि पूरे विदेश में थी।

365 दिनों में 366 शो में परफॉर्म किया करते थे

Who wrote Chamkila songs

कहा जाता है कि अमर सिंह चमकीला का कोई दिन खाली नहीं जाता था। वह साल के 365 दिनों में 366 शो में परफॉर्म किया करते थे। उनकी लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ते जा रही थी। ऐसे में वह अपनी मेहनत से देश- विदेश में भी फेमस हो गए थे।

गानों में सच्चाई दिखाना करते थे पसंद

वह अपने गानों में दुनिया की सच्चाई दिखाने पर विश्वास रखते थे।  इसके चलते उनके गानों को लोग पसंद करने लगे, फिर धीरे धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। 1988 में जब चमकीला मेहसामपुर पंजाब में एक परफॉर्मेंस देने जा रहे थे, उस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।

इसे भी पढ़ेंः कभी परिवार का पेट पालने के लिए करती थीं क्लब में डांस, जानें रीना रॉय की लाइफ से जुड़ा किस्सा

उनकी बायोग्राफी होगी खास

हैरान करने वाली बात यह थी कि चमकीना के साथ उनकी पत्नी की भी हत्या उस दिन हुई थी। उस वक्त चमकीला की उम्र मात्र 27 साल थी। चमकीला को मारने वाले बाइक सवार बदमाश कभी नहीं पकड़े गए और न ही ये पता चला पाया कि उनकी मौत के पीछे कौन था। ऐसे में उनकी लाइफ पर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने बायोग्राफी तैयार करने का सोचा है। ऐसे में आप भी जान पाएंगे कि इतने बड़े सिंगर के लाइफ में क्या- क्या खास था।

इसे भी पढ़ेंः जानें क्यों Reena Roy को पिता से लेकर पति तक किसी का प्यार नसीब नहीं हुआ

गौरतलब है कि पंजाबी गायक के जीवन पर बनी फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार लोगों को अब भी हैं। इस फिल्म में आपको परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।