Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:42 AM IST

छठ पूजा में इन नियमों का पालन करना होता है जरूरी, गलती होने पर भंग हो जाता है व्रत

आस्था का पर्व छठ पूजा में कुछ महत्वपूर्ण बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, चलिए जानते हैं किन कामों को व्रत के दौरान नहीं करना चाहिए। 
Updated:- 2022-10-28, 11:02 IST
image

छठ पूजा हमारे देश के मुख्य त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार पर छठ माता और सूर्य देव की पूजा होती है। छठ के कई नियम होते है जिसे निभाना जरूरी होता है। इस पूजा के दौरान की गई एक गलती आपके व्रत को भंग कर सकती है।

बता दें कि ये सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है जिसे खासतौर पर बिहार और उत्तरप्रदेश के लोग मनाते हैं। हालांकि, अब यह पर्व पूरे देश में जाना जाता है और लोग इसमें हिस्सा लेने और सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए अलग अलग घाटों पर पहुंचते हैं। इस दिन छठी मइया की पूरे विधि-विधान और कठोर नियमों के साथ पूजा की जाती है। चलिए जानते है किन चीजों को व्रत के दौरान खास ख्याल रखना चाहिए।

प्रसाद बनाते समय रखें ख्याल

chhath puja importance in bihar

छठ पूजा के दौरान प्रसाद में लगने वाले सभी अनाजों की सफाई अच्छे से करना होता है।  अनाज घर पर धोकर, कूटकर और घर पर ही पीसकर बनाया जाता है। इस दौरान चिड़िया अनाज को जूठा ना करे उसका भी विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ के प्रसाद में काम आने वाला अनाज में गलती से भी पैर नहीं लगना चाहिए। ऐसा करने से छठी मईया नाराज हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई

नया चूल्हा का प्रयोग करें

कोशिश करें की छठ का प्रसाद बनाते समय नया चूल्हा का ही प्रयोग करें। चूहा ऐसा हो जिसे रोज लीपा जा सके। अगर गैस का प्रयोग करना हो तो नया स्टोव का प्रयोग किया जाता है जिसे हर साल केवल छठ के दिन ही निकाला जाता हो। छठ पूजा में पहले इस्तेमाल किया गया चूल्हा का दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- जानिए बिहार में क्यों बहुत प्रसिद्ध है छठ पूजा?

नेचुरल चीजों का प्रयोग

पूजा के लिए बांस से बने सूप और टोकरी का ही इस्तेमाल करना होता है। छठ पूजा के दौरान कभी स्टील या शीशे के बर्तन प्रयोग नहीं करना चाहिए।  प्रसाद भी शुद्ध घी में बनाया जाता है और फलों का ही प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इन बातों का व्रती को खास ख्याल रखना चाहिए।

अगर इस साल आप भी छठ का व्रत रख रहे हैं तो इन चीजों का विशेष ख्याल रखें। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Pixabay

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।