Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

Cleaning Tips: सफेद कपड़ों पर लगे दाग को सिर्फ गर्म पानी से कर सकती हैं साफ, जानिए कैसे?

सफेद कपड़ों के दाग को छुड़ाना इतना आसान भी नहीं होता है। पर, इसके लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक कारगर उपाय साबित हो सकता है। 
Updated:- 2024-04-08, 21:11 IST
image

सफेद कपड़े की बात ही अलग होती है। यह एक ऐसा रंग है, जिससे व्यक्ति के पर्सनालिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, सफेद कपड़े गंदे भी बहुत जल्दी हो जाते हैं। लेकिन, इसके पीछे कई बार आपकी ही गलती हो सकती है। लोग कई बार व्हाइट ड्रेस पहनते तो हैं, पर उसके रखरखाव पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण उन कपड़ों में गंदगी या दाग लग जाती है। यह दिखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है और सफेद कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने के नाम नहीं लेते हैं, तो आप इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्म पानी सफेद कपड़ों से कई तरह के दाग हटाने का एक प्रभावी और आसान तरीका साबित हो सकता है। 

गर्म पानी से कैसे करें सफेद कपड़े की सफाई?

hot water cleaning hacks

जितनी जल्दी आप दाग को साफ करने की कोशिश करेंगे, आपका काम उतना ही आसान होगा। दाग को ज्यादा दिन तक रहने से यह बेहद जिद्दी हो जाते हैं, जिसे छुड़ाने में शामत आती है। 

इसे भी पढ़ें- Easy Hacks: कभी पीली नहीं पड़ेगी सफेद बनियान, बस करना होगा ये 3 उपाय

गर्म पानी से सफेद कपड़ों के दाग कैसे हटाएं?

how to clean white dirty dress

  • इसके लिए सबसे पहले एक पैन में पानी को गर्म कर लें। अगर दाग तुरंत का है, तो दाग वाले हिस्से को गर्म पानी में डालें। इससे दाग गायब हो सकता है।
  • वहीं, अगर दाग थोड़ा पुराना हो जाए, तो इसके लिए आप गर्म पानी में डिटर्जेंट या साबुन का प्रयोग कर सकती हैं।
  • इसके लिए आप गर्म पानी में थोड़ा डिटर्जेंट या साबुन मिलाएं।
  • अब, इसमें सफेद कपड़े को डुबोएं। 
  • फिर, दाग वाले हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • इसके बाद, साफ पानी से कपड़ों को धो लें।
  • यदि दाग अभी भी दिखाई दे रहा है, तो एक बार फिर से ऐसे ही पानी में डुबोकर सफेद कपड़ों को साफ करके पानी से धो सकती हैं। 
  • इसके बाद इन कपड़ों को सीधे धूप में सुखा दें। सूरज की रोशनी कुछ दागों को हटाने में मदद कर सकती है। आप देखेंगे सूखने के बाद दाग गायब हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें- इस एक रुपये की चीज से सफेद कपड़ों पर लगे दाग को चुटकियों में कर सकते हैं साफ

गर्म पानी में कपड़े धोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

white dress cleaning tips

  • गर्म पानी में सफेद कपड़ों को धोने से पहले इसकी फैब्रिक को जरूर देख लें। सिल्क जैसी फैब्रिक वाले कपड़ों को गर्म पानी में धोने से बचें।
  • सबसे पहले कपड़े के किनारे पर पानी डालकर देख लें। ताकि आपकी ड्रेस खराब होने से बच जाए।
  • गर्म पानी में डायरेक्ट हाथ न डालें। इससे आपके हाथ जल सकते हैं। 
  • यदि आप गर्म पानी के साथ किसी भी प्रकार के रसायन का उपयोग कर रहे हैं, तो दस्ताने का यूज अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।