संतरे और नींबू के छिलके को पानी में उबालने से आसान हो जाएंगे घर के कई काम, जानें कैसे

संतरे और नींबू खाने के लिए ही नहीं बल्कि घर की साफ-सफाई के लिए भी फायदेमंद है। फलों के छिलके को कई लोग फेंक देते हैं। लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप ऐसा नहीं करेंगे। संतरे और नींबू के छिलके को पानी में उबालने से आप अपने घर के कई छोटे-बड़े काम कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इनको यूज करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
जंग लगे पीले नल और पीले बर्तनों को करें साफ

संतरे और नींबू के छिलके के पानी से आप बर्तनों के पीलेपन और जंग लगे पीले नल को खत्म कर सकते हैं। इसकी मदद से स्टेनलेस स्टील को चमकाना भी आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में 2 ग्लास पानी लें।
- इसके बाद आप इसमें संतरे और नींबू के छिलकों को डालें।
- अब आप इसमें बर्तन धोने का लिक्विड मिलाएं।
- जब पानी का रंग बदल जाएं, तो आप इस पानी को छान लें।
- अब आप इस गर्म पानी को नल और स्टील के बर्तनों पर डालें।
- अप आप ब्रश से नल और बर्तन को रगड़ें, आप देखेंगे कि यह पूरी तरह से चमक गया है।
इसे भी पढ़ें- संतरे के छिलके को धूप में सुखाने से आसान हो जाएंगे घर के कई काम, जानें कैसे
सींक और बेसिन करें साफ

संतरे और नींबू के छिलके से आप सिंक और बेसिन भी साफ कर सकते हैं। किचन के सिंक पर जमी गंदगी और बेसिन का पीलापन साफ करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
- इसके लिए आप संतरे और नींबू के छिलके को पानी में उबालते समय इसमें नींबू का रस भी मिला दें।
- फिर आप गर्म पानी को छानकर इसे सीधा बेसिन और सिंक पर डाेलें।
- ऐसा करने से दोनों ही चीज बिल्कुल नए जैसी हो दिखने लगेगी।
- अब आप नींबू और संतरे के छिलके के पाउडर से घर की सफाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पीसने से आपके घर का कितना काम हो सकता है
स्टील के बोतल और बाथरूम के कोनों को करें साफ

- आप संतरे और नींबू के छिलके के पानी से बाथरूम के कोनों को भी साफ कर सकते हैं।
- हालांकि इसके लिए पानी में आपको 1 चम्मच सिरका और 1 चम्मच बेकिंग सोडा भी मिलाना होगा।
- इसके बाद आप पानी को पीले टाइल्स वाले कोनों पर डालकर ब्रश से रगड़ेंगे, तो दाग पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।