Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

अरे रुकिए! मत फेंकिए सर्फ का पानी, कार धोने से लेकर बाथरूम चमकाने तक ऐसे करें इस्तेमाल

कपड़े धोने के बाद बचे सर्फ के पानी को फेंकने के बजाय आप कुछ इस तरह से इसका इस्तेमाल कर कम खर्च में आसानी से अपना काम कर सकती हैं।
Updated:- 2025-06-26, 13:51 IST
image

अधिकतर महिलाएं कपड़े धोने के बाद बचे सर्फ के पानी को फेंक देती है। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप इस पानी को फेंकने के बजाय इसका इस्तेमाल कर पैसों की बचत भी कर सकती हैं।

बाथरूम धोने में काम आएगा सर्फ का पानी

हर घर में महिलाएं कपडे धोने के लिए सर्फ़ के पानी का इस्तेमाल करती हैं. ऐसे में अगर आप इस पानी को इस्तेमाल करने के बाद फेंक देती हैं, तो ऐसा करने के बजाय आप सबसे पहले कपड़े धोने के बाद बचे सर्फ के पानी का इस्तेमाल बाथरूम धोने के लिए कर सकती है। इस पानी से टॉयलेट या बाथरूम दोनों को आप अच्छी तरह साफ कर सकती है। इस पानी में डिटर्जेंट होने की वजह से इससे आसानी से गन्दी टाइल्स साफ की जा सकती है।

2 - 2025-06-26T131747.993

कूड़ेदान या कचरे के डिब्बे को करें साफ

आप चाहे तो वॉश एरिया के अलावा अपने घर की बालकनी को भी सर्फ के पानी का इस्तेमाल कर अच्छी तरह धो सकती हैं। आउटडोर एरिया को भी धोने के लिए आप इस तरह सर्फ के पानी का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा आप कूड़ेदान या कचरे के डिब्बे को साफ करने के लिए भी बचे हुए सिर्फ के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  पपीता के छिलके का ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल, घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार

कार या स्कूटर धोने के लिए सर्फ के पानी का करें इस्तेमाल

कपड़े धोने के बाद सर्फ के पानी को फेंकने के बजाय आप इस पानी से अपनी कार या स्कूटी धो सकती हैं।इससे आप आसानी से कार और स्कूटी पर लगी गंदगी को कम कर सकती हैं और इन्हें चमका सकती हैं। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपकी जेब खर्च भी कम होगी। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से बचे हुए सर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं।

1 - 2025-06-26T131746.055

यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए बनवाने का सोच रही हैं स्टडी टेबल? ये क्यूट डिजाइन्स से मिलेगा उन्हें मजेदार माहौल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।