Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:05 AM IST

पौधों पर लगे फूलों से घर को ऐसे बनाएं खुशबूदार

बहुत बार घर को साफ करने के बाद भी घर से एक अलग सी बदबू आती रहती है। आइए जानते हैं घर की बदबू से छुटकारा पाने के टिप्स।  
Updated:- 2023-05-24, 17:22 IST
image

How to Use Flowers to Make House Smell Good: घर को खुशबूदार बनाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। कुछ लोग तो महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स घर में स्प्रे करते हैं जिससे वो अपने घर को खुशबूदार बना सकें। हालांकि, इस तरीके को अपनाने से हमारा खर्च बहुत ज्यादा आता है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे अपने घर को खुशबूदार बनाने के लिए पौधों पर उगने वाले फूलों की मदद ले सकते हैं।

घर को खुशबूदार कैसे बनाएं?

घर को खुशबूदार बनाने के लिए आपको बस एक बाउल में पानी डालकर उसमें फूलों की पत्तियों को डालना है। ऐसा करने के बाद आपको बाउल को कमरे में रख देना है। कब फूल की खुशबू आपके पूरे घर में फेल जाएगी और घर महक उठेगा। अगर आप पानी में कैंडल डाल देंगे तो आपका घर खूबसूरत भी लगेगा।

इसे भी पढ़ेंः घर को खुशबूदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, महक उठेगा कोना-कोना

how to make home smell good

फूलों से घर को महकाएं

फूलों की मदद से आप घर पर खुद एक स्प्रे तैयार कर सकते हैं जिससे आपका पूरा घर महक उठेगा। इसके लिए आपको गुलाब और मोगरे जैसे फूलों का चुनाव करना है। केवल खुशबूदार फूलों को ही चुनें। अब फूलों की पत्तियों को एक बाउल में डालें। 3 से 4 घंटे बाद बाउल से पत्तियां निकाल दें और पानी के स्प्रे बोतल में डालें। अब घर को जिस-जिस हिस्से को खुशबूदार बनाना है वहां स्प्रे करें।  

फूलों से डेकोरेशन करने पर भी महक उठेगा घर

decorate home with flowers

अगर आप दरवाजे आदि को सजाने के लिए भी ताजे फूलों का इस्तेमाल करेंगे तो आपका घर महक उठेगा। आपने देखा होगा कि हम जब भी मंदिर जाते हैं, फूलों की बहुत अच्छी खुशबू आती है। ऐसे में अगर आप घर को सजाएंगे तो घर से भी अच्छी खुशबू आएगी।

फ्लावरवास्क लगाएं

इन सभी टिप्स करे अलावा आप घर में फ्लावर वास भी लगा सकते हैं। रोजाना वास्क में ताजे फूल लगाने से घर महक उठेगा। 

इसे भी पढ़ेंः घर का हर एक कोना होगा खुशबूदार बस ऐसे बनाएं एयर फ्रेशनर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।