क्या आप भी पालक-मेथी के डंठल फेंक देते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे

सर्दियों का मौसम आते ही हर घर में हरि सब्जियां बननी शुरू हो जाती है। क्योंकि पालक-मेथी का सीजन सर्दियों के मौसम में ही आता है। इस मौसम में पालक-मेथी सस्ती भी हो जाती है, इसलिए लोग इनसे तरह-तरह की डिशेज बनाते हैं। लेकिन पालक-मेथी में पत्तों से ज्यादा इनके डंठल निकलते हैं।
एक बार सब्जी बनाने से ही इनके डंठल से डस्टबिन भर जाता है। लोग इन डंठल से परेशान रहते है, क्योंकि हर दिन लोगों के यहां कूड़ा उठाने वाले नहीं आते। लेकिन अब आपको पालक-मेथी के डंठल फेंकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये डंठल आपकी परेशानी नहीं बल्कि आपके फायदे के लिए काम आएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पालक-मेथी के डंठल का घर में प्रयोग करने के टिप्स बताएंगे।
पालक-मेथी के डंठल का करें घर की सफाई में यूज
पालक-मेथी के डंठल का प्रयोग आप घर की सफाई में कर सकते हैं। यह बात सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। पालक-मेथी के डंठल का प्रयोग आप बर्तनों में आने वाली बदबू को खत्म करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले मेथी के पालक-मेथी के डंठल को पानी में साफ कर लेना है।
- इसके बाद आप इसे मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
- अब आपको इसे एक पानी भरे बोतल में डाल देना है।
- ध्यान रखें कि पेस्ट गाढ़ा नहीं होना चाहिए। (2 रुपये के कॉफी पाउच से करें सफाई)
- इसके बाद आप बदबू वाले बर्तनों में डंठल से बनाएं गए इस पानी का भर दें।
- 10 मिनट तक रहने दें और इसे साफ पानी से धो लें।
- आप देखेंगे कि बर्तन से बदबू पूरी तरह से गायब हो गई होगी।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है सिर्फ एक चम्मच नमक से आपके घर का कितना काम हो सकता है?
कांच की बोतल को साफ करने के लिए करें डंठल का प्रयोग
- कांच के बर्तनों और बोतल को साथ करने में पालक-मेथी के डंठल काम आ सकते हैं।
- इसके लिए आपको डंठल का पेस्ट तैयार करके उसे स्क्रब की मदद से बर्तन पर रगड़ना है।
- यह क्लीनर की तरह आपके कांच के बर्तनों को नए जैसा चमका देगा।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ खाने में ही नहीं नमक का कुछ इस तरह से करें इस्तेमाल
तेल की बोतल को साफ करें
- पालक-मेथी के डंठल में ऐसे गुण पाए जाते हैं, तो चिकनाहट को खत्म करने में मदद करेंगे। आप डंठल के पेस्ट का प्रयोग बोतल और टाइल्स की चिकनाहट को खत्म करने के लिए कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि आपको इसके लिए गाढ़ा पेस्ट तैयार करना होगा। (कोल्ड ड्रिंक हल कर सकती है ये 10 घरेलू समस्याएं)
- इसके बाद आप इसे सीधा स्क्रब की मदद से टाइल्स या बोतल पर लगाएं और साफ करें।
- बिना साबुन की मदद से आप बोतल की चिकनाहट को खत्म कर देंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।