Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:00 AM IST

Home Decor Idea: खाली कुल्फी मटकों से बनाएं 'फ्लोटिंग दीया', अपने घर को दें डिफ्रेंट लुक

खाली कुल्फी मटकों को 'फ्लोटिंग दीया' में बदलने का तरीका इस लेख में बताया जा रहा है, जिससे घर को एक अनोखा और इको-फ्रेंडली लुक मिल सके। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2026-05-27, 16:36 IST
image

गर्मियों के मौसम में मटका कुल्फी खाना सबको पसंद आता है। अक्सर कुल्फी खाने के बाद हम छोटे-छोटे मिट्टी के कुल्फी मटकों को बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ आप इसे 'फ्लोटिंग दीया' में बदल सकते हैं? यह न सिर्फ आपके घर को एक अलग और विंटेज लुक देगा, बल्कि ईको फ्रेंडली भी होगा। इसे कैसे बनाया जाएगा, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाली कुल्फी मटकों से 'फ्लोटिंग दीया' बनाने के आसान तरीके क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

खाली कुल्फी मटकों से 'फ्लोटिंग दीया' बनाने के तरीके

ऐसे में सबसे पहले सभी खाली कुल्फी मटकों को पानी में थोड़ी देर के लिए भिगोएं, ताकि उनमें लगी कुल्फी पूरी तरह निकल जाए। इसके बाद उन्हें धूप में अच्छी तरह इन्हें सुखा लें।

2 - 2026-05-27T143100.445

  • अब अपनी पसंद के एक्रिलिक कलर्स लें। फिर मटकों के बाहरी हिस्से पर एक चमकीला बेस कलर, जैसे- गहरा लाल, पीला, नारंगी या रॉयल ब्लू पेंट करें और सूखने दें।

इसे भी पढ़ें -Kulfi Matka Reuse: कुल्फी के मटकों से बनाएं शानदार होम डेकोर आइटम्स, यहां से लें Ideas

  • जब बेस पेंट सूख जाए, तो बारीक ब्रश की मदद से उस पर डॉट्स या शीशे लगाएं और कुंदन चिपकाकर उसे एक राजस्थानी या एथनिक लुक दें। आप चाहें तो मटके के किनारों पर गोल्डन या सिल्वर कलर से आउटलाइन भी कर सकते हैं।

1 - 2026-05-27T143055.670

  • बता दें कि फ्लोटिंग दीया बनाने के दो तरीके हैं। पहले तरीके में आप एक बड़े कांच या पीतल के बर्तन में पानी भरकर, इन सजे हुए मटकों को उसमें तैरा सकते हैं और फिर मटके के अंदर एक छोटा टी-लाइट कैंडल रख सकते हैं।
  • दूसरे तरीके में आप मटके के अंदर ही पिघला हुआ मोम और एक बत्ती डालकर सीधे मटका मोमबत्ती तैयार कर सकते हैं।
  • जिस बड़े बर्तन या परात में आप इन मटका दीयों को तैरा रहे हैं, उस पानी में गुलाब और गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां बिखेर दें। साथ ही लैवेंडर एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं।
  • आपका शानदार हैंडमेड फ्लोटिंग दीया सेट तैयार है। 

इसे भी पढ़ें -टूटा मटका भी होता है बड़े काम का, पक्षियों के दाने से लेकर खाद बनाने तक; जानें इसके 4 अनोखे फायदे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।