बाथरूम की नाली बार-बार होती है जाम तो आजमाएं ये उपाय

How to Unclog Bathroom Floor Drain: बाथरूम का इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर लापरवाही करने की वजह से बाथरूम की नाली जाम हो जाती है।
इस वजह से पूरे बाथरूम से बदबू आती है। साथ ही इस्तेमाल करते वक्त भी परेशानी होती है। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से बाथरूम की नाली बिल्कुल ठीक हो जाएगी। आइए आप भी जानिए बाथरूम की नाली ठीक करने के टिप्स।
प्लंजर का करें इस्तेमाल

- आपको मार्केट में प्लंजर बहुत आसानी से मिल जाएगा। नाली के साइज के बराबर का प्लंजर जाम नाली को खोल देता है।
- प्लंजर नाली में अड़ी हुई सारी गंदगी को हटाकर अच्छे से साफ कर देता है। इस उपाय से जाम नाली बिल्कुल साफ हो जाती है।
इसे भी पढ़ेंः बाथरूम की टाइल्स में जमा होता है पानी तो करें ये उपाय
उबला हुआ पानी
- नाली जाम होने के पीछे बहुत से कारण होते हैं। अक्सर नाली में कोई चीज अटकी होती है इसलिए नाली जाम हो जाती है।
- ऐसी स्थिति में गर्म पानी आपकी मदद कर सकता है। आपको बस आधी बाल्टी पानी गर्म करना है।
- अब पानी को 2 बराबर हिस्सों में बांट लें और एक-एक मग करके सारा पानी नाली में डाल दें। इस उपाय से नाली बिल्कुल साफ हो जाती है।
कचरा निकाले
- नाली में फंसे कचरे को साफ करके भी नाली जाम होने की समस्या से बचा जा सकता है।
- आपको बस नाली पर लगे जाल को हटाकर किसी चीज की मदद से सारा कचरा बाहर निकलाना है।
- बहुत बार नाली शैम्पू के पाउच जैसी चीजों की वजह से ही खराब होती है।
इसे भी पढ़ेंः इन कारणों से आती है बाथरूम से बदबू, दूर करने के लिए अपानएं ये हैक्स
बेकिंग सोडा और नमक
- 1 कप पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नमक मिलाकर एक लिक्विड तैयार करें।
- अब इस लिक्विड को नाली में डालकर 15 मिनट का इंतजार करें। फिर नाली में 2 से 3 मग पानी डाल दें।
- इस लिक्विड से नाली से चिपकी गंदगी निकल जाती है।
रखें इन बातों का ध्यान

- ध्यान रहे कि बाथरूम की नाली में कुछ भी ऐसा ना फंसे जिससे नाली जाम हो। शैम्पू के पाउच जैसी चीजों को बाहर से ही काटकर ले जाएं।
- रोजाना बाथरूम की सफाई करें और नाली के जाल पर लगी गंदगी साफ करें।
- गर्म पानी जैसे उपाय को महीने में एक बार जरूर अपनाएं। इससे नाली खराब होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
इन टिप्स की मदद से आप भी जाम नाली से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप अपनी ऐसी ही किसी और समस्या का भी समाधान चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।