Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:42 AM IST

Gardening Tips: मानसून में भी खराब हो रहा है तुलसी का पौधा, तो इन घरेलू नुस्खों को करें फॉलो

मानसून के मौसम में तुलसी का पौधा खराब हो रहा है तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इसे ठीक कर सकती हैं।   
Updated:- 2024-08-01, 14:08 IST
image

मानसून के मौसम में तुलसी के पौधे की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कई बार बरसात के दिनों में भी तुलसी का पौधा खराब होने लगता है। क्योंकि यह मौसम अपने साथ नमी भी लेकर आता है। जो पौधे की सेहत को खराब करने का काम करता है। अगर आपका भी तुलसी का पौधा मानसून में खराब हो रहा है, तो इन घरेलू नुस्खों को फॉलो करें।

पानी को निकालने की जगह

मानसून में अधिक बारिश होने के कारण पौधे के गमले में पानी जमा हो सकता है। ऐसे में तुलसी के पौधो के जड़ सड़ने लगते हैं। ऐसे में गमले में ड्रेनेज होल्स होना काफी ज्यादा जरूरी है। ड्रेनेज होल्स की मदद से गमले में ज्यादा मौजूद पानी निकल जाएगा। 

सूरज की रोशनी है जरूरी

monsoon care tips for tulsi plants

अगर आपके तुलसी के पौधों को सही मात्रा में सूरज की रोशनी नहीं मिलती हैं तो आपका तुलसी का पौधा खराब हो सकता है। तुलसी का पौधा को धूप की जरूरत होती है। ऐसे में ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा को सही मात्रा में धूप मिलना जरूरी है। इसे खुले जगह पर ही रखें। 

कटाई है जरूरी

कई लोग तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं जिसके कारण वह तुलसी की कटाई नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको अपनी आदत को बदल देना चाहिए। तुलसी के पौधे की सही तरीके से कटाई करना काफी ज्यादा जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें : तुलसी का पौधा लगाने का सही समय क्या है?

घरेलू खाद का उपयोग

बाजार में मिलने वाले खाद में काफी ज्यादा केमिकल होते हैं। ऐसे में आपको घरेलू खाद का ही इस्तेमाल करना चाहिए। घरेलू खाद की मदद से आप अपने तुलसी के पौधे को फिर से हरा- भरा कर सकते हैं। ऐसे में आपको खाद्य समय- समय पर डालना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें : कड़ी धूप से झुलस रहे तुलसी के पौधे में डालें ये ठंडे खाद, तुरंत दिखेगा असर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।