herzindagi
image

Gardening Tips For Marigold Plant: जनवरी में नहीं सूखेगा गेंदे का पौधा, अगर मिट्टी में डालेंगी 1 चम्मच ये एक चीज

जनवरी के महीने में हर साल जबरदस्त ठंड रहती है। ऐसे में, कई बार गेंदे का पौधा सूखने और मुरझाने लगता है। इस मौसम में पौधे को थोड़ी खास देखभाल करने के लिए कौन सी खाद डालना सही रहेगा, आइए जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-09, 22:05 IST

Gardening Tips For Marigold Plant: जनवरी के महीने में इतनी ठंड होती है कि इससे गेंदे का पौधा अक्सर सूखने लगता है, लेकिन पौधे की अगर सही तरीके से देखभाल की जाए, तो इसे हरा-भरा और फूलों से लदा हुआ भी बनाया जा सकता है। ठंड के मौसम में गेंदे के पौधे में ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जो गेंदे के पौधे के लिए बेहद गुणकारी और उपयोगी साबित हो सकती है। इस चीज में कई तत्वों के गुण मौजूद हैं, जो पौधे को सर्दियों में भी फूलों से भरा रख सकते हैं। यह चीज आपको आपके घर में ही आसानी से मिल जाएगी। तो आइए जानते हैं कि यह खास चीज क्या है और गेंदे के पौधे की देखभाल के लिए कैसे जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- गेंदे के पौधे के लिए बेस्ट रहेंगे इस फल के छिलके, जानें कैसे करना है इस्तेमाल?

गेंदे के पौधे में डालें यह एक चीज

epsom salt

जनवरी के महीने में ठंड का जबरदस्त कहर होता है। आज हम इस मौसम में गेंदे के पौधे में डालने के लिए एप्सम सॉल्ट के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, एप्सम सॉल्ट गेंदे के पौधे के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। इसमें मैग्नीशियम और सल्फर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पौधे में फूलों की पैदावार को कई गुना ज्यादा बढ़ाने में मददगार होते है। एप्सम सॉल्ट फूलों की पैदावार बढ़ाने के साथ पौधे की ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाने में कारगर होता है। साथ ही, यह पौधे को हरा भरा रखता है। जनवरी के महीने में आप गेंदे के पौधे में एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पौधे में रोजाना डालें ये एक चीज, गेंदे के फूलों से भर जाएगी बगिया

कैसे करें पौधे में एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल?

how to care marigold plants during winter

गेंदे के पौधे में एप्सम सॉल्ट का उपयोग बहुत गुणकारी और असरदार होता है। पौधे में इसका उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले एक लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम साल्ट डालकर अच्छे से मिलाना है। फिर इस घोल को पत्तियों पर स्प्रे करना है। ध्यान रहे इसका उपयोग रोजाना नहीं करना है। आप इसे महीने में दो से तीन बार ही यूज कर सकते हैं। ऐसा करने से गेंदे के पौधे की ग्रोथ बेहतर होगी और उसमें ज़्यादा फूल आएंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- अगर गेंदे की जड़ में डालेंगे सरसों, पालक और पानी का यह घोल, तो मोटे-मोटे फूलों से लद सकता है पौधा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।