कपड़े चाहे कितने भी महंगे क्यों ना हो उनमें से रंग गिरने लगता है। कपड़ों की सही से देखभाल करना काफी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में अगर आपके रंगीन कपड़े से भी रंग गिर रहा है तो परेशान होने की वजह उसका समाधान ढूंढें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रंगीन कपड़ों को फीका होने से कैसे बचाना है इसके बारे में बताने वाले हैं।
रंगीन कपड़ों को धूप से रखें दूर
कई बार लोग रंगीन कपड़ों की धुलाई करने के बाद उसे धूप में सुखाते है। रंगीन कपड़ों को धूप में नहीं सुखाना चाहिए। रंगीन कपड़े काफी जल्दी फीके हो जाते हैं। ऐसे में इसे आप घर में या बालकनी में ही सुखाएं। रंगीन कपड़ों को धूप में सुखाने से इसका रंग फीका हो जाता है। ऐसे में इसकी देखभाल सही तरीके से करना जरुरी हैं।
सही डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल
कई बार डिटर्जेंट की खराबी के कारण भी रंगीन कपड़े खराब होने लगते हैं। ऐसे में रंगीन कपड़ों को सही तरीके से धोना काफी जरूरी हैं। बता दे कि रंगीन कपड़ों के लिए आप महंगी डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आपके कपड़ों का रंग फीका नहीं होगा।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर कॉटन साड़ी में स्टार्च करने की आसान विधि जानें
गर्म पानी से रखें दूर
रंगीन कपड़ों को हम कई बार गर्म पानी में धो देते हैं। ऐसे में रगीन कपड़े कई बार खराब होने लगते हैं। रंगीन कपड़ों को फीका होने से बचाने के लिए आपको नार्मल पानी का इस्तेमाल करना होगा। इससे आपके कपड़े खराब नहीं होंगे। रंगीन कपड़े नए कपड़ों की तरह ही बरकरार रहेगें।
इसे जरूर पढ़ें-Hacks: इस तरह करें रंगीन कपड़ों की देखभाल
विनेगर का करें इस्तेमाल
विनेगर का इस्तेमाल आप रंगीन कपड़ों को साफ करने के लिए कर सकते हैं। रंगीन कपड़ों को धोते वक्त आपको विनेगर का भी इस्तेमाल करना होगा। विनेगर की मदद से आपके कपड़े फीके नहीं होंगे। बता दे कि आपको एक बाल्टी पानी में विनेगर मिलाना होगा, जिसके बाद आपको उन कपड़ों को धोना है। इसकी मदद से आपके कपड़े आसानी से साफ हो जाएंगे और कपड़े का रंग भी फीका नहीं होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों