Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:31 AM IST

Hathras Satsang stampede: भारी भीड़ में फंसने पर खुद को सुरक्षित रखने के उपाय

Hathras Case: हाथरस में हुई भगदड़ की दर्दनाक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अगर आप कभी भी ऐसी परेशानी में फंसते हैं तो पैनिक होने की जगह इन बातों का ध्यान रखें।  
Updated:- 2024-07-03, 13:43 IST
image

यूपी के हाथरस स्थित सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई में आयोजित हाथरस में नारायण साकार बाबा उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ की वजह से लगभग 122 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 150 लोगों के करीब घायल हुए हैं। इससे पहले भी देश में धार्मिक आयोजनों या धार्मिक स्थलों पर ऐसे हादसे होते रहे हैं जो तमाम सवालों को जन्म देते हैं। इस दौरान भीड़ के बीच होने वाले भगदड़ की वजह से हजारों लोगों की मौत वहीं तमाम लोग घायल हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर ऐसा क्यों होता है और किन बातों का ध्यान रख के इस दौरान होने वाली परेशानी से बच सकते हैं।

भगदड़ में होने वाले हादसे से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Safety tips to stampede

आमतौर पर धार्मिक आयोजनों या धर्मस्थलों पर लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। गहरी आस्था की वजह अक्सर लोग अपने आराध्य के दर्शन और उनके प्रवचन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचते हैं। साल 2022  को माता वैष्णो देवी में भगदड़ मचने की वजह से लगभग 15 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कल हाथरस में सत्संग में भगदड़ होने की वजह से सौ से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

निकलने के रास्ते का रखें खास ध्यान

अगर आप किसी भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं तो हमेशा अंदर जाने और बाहर निकलने के रास्तों का ध्यान रखें। अक्सर रास्ता खोजने के कारण लोगों एक-दूसरे को धक्का देते हुए आगे की ओर बढ़ते हैं। इसके अलावा मुख्य द्वार की जगह अन्य रास्तों का भी पता रखें।

इसे भी पढ़ें- आग लगने पर इस तरह से करें बचाव

लोकेशन के बारे में पहले से करें पता

कार्यक्रम जिस जगह या स्थान पर आयोजित हुआ है वहां के बारे में पहले से पता करें। ऐसा करने से आपको उस जगह के बारे में पहले से जानकारी होगी और आसानी से भीड़ से निकल पाएंगे। इसके साथ ही आप हमेशा किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे।

विपरीत दिशा में न लगाएं दौड़

tips to stay safe

भगदड़ मचने पर अक्सर लोग बिना देखें और समझें दौड़ना शुरू कर देते हैं। अगर आप किसी ऐसी स्थिति में फंसते हैं कभी भी भीड़ की उल्टी दिशा में न भागें। हमेशा प्रवाह के साथ चले क्योंकि आप में इतनी ताकत नहीं होती है कि आप इतने अकेले भीड़ का मुकाबला कर सकें।

अपनी छाती को करें कवर

what is stampede

भीड़ में फंसने पर हमेशा अपनी छाती को अपने हाथ की मदद से कवर करके रखें,जिस प्रकार से एक बॉक्सर अपने आप को कवर करता है। ऐसा करने से आपका सीना सुरक्षित रहेगा। एक दूसरे से चिपक कर भागने की वजह से आक्सीजन की कमी होती है जिसकी वजह से दम घुटने लगता है।

गिरने पर करें खुद को तिरछा

अगर आप भीड़ में गिर जाते हैं तुरंत ही उठने की कोशिश करें। अगर किन्हीं कारणों की वजह से उठ नहीं पाते हैं तो शरीर को तिरछा करें। दोनों पैरों को सीने से चिपकाने के साथ ही सिर पर हाथ रखकर खुद को बचाएं।

इसे भी पढ़ें- जानें आसमान से बिजली गिरे तो क्या करना चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- freepik, jagran

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।