हैंडमेड आइटम्स बेचने का है शौक, जानें इंस्टाग्राम पर कैसे शुरू कर सकती हैं अपना स्टोर?

अपना हुनर अगर आप लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं और इसके जरिए पैसे कमाना चाहती हैं, तो इंतजार करने की जरूरत नहीं है। अगर आपको भरोसा है कि आपके हाथों से बनी हैंडमेड चीजें लोगों को पसंद आएंगी, तो किसी दुकान या बड़े स्टॉल खोलने का वेट क्यों करना? इसके बजाय आपको ऑनलाइन ही अपना स्टोर खोलने का प्लान करना चाहिए। इसके लिए Instagram एक अच्छा प्लेटफॉर्म हो सकता है, जहां आप अपने प्रोडक्ट की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे कि आप सोशल मीडिया पर कैसे अपना स्टोर खोल सकती हैं?
इंस्टाग्राम पर अपना Handmade Product Store कैसे खोलें?
कई लोगों को लगता है कि केवल वीडियो या पोस्ट कर देने से आपका सामान बिकने लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आप इसे किस तरह से पेश कर रही हैं और लोगों को यह पसंद आए, उसके लिए आप क्या नई चीजें कर रही हैं, इसपर भी आपको ध्यान देना होगा।
अलग Instagram पेज बनाना होगा?
कई महिलाएं अपने निजी अकाउंट से बिजनेस करने का सोचने लगती हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। आपको प्रोडक्ट सेल करना है, इसलिए एक नया अकाउंट बनाना होगा। ऐसा अकाउंट, जिसपर आप अपने बिजनेस की जानकारी डालेंगी और इंस्टाग्राम भी समझ पाएगा कि यह अकाउंट प्रोडक्ट सेल के लिए बनाया गया है। प्रोफाइल फोटो में लोगो या अपने ब्रांड की पहचान अलग रखें, जिससे लोगों को पढ़ना और पहचानना आसान रहे।
- Username भी ब्रांड से मिलता-जुलता रखें।
- प्रोफाइल फोटो साफ और सिंपल रखना अच्छा रहता है।
Bio में पूरी जानकारी डालना जरूरी है
आपको अपने अकाउंट के Bio में प्रोडक्ट के बारे में सब कुछ बताना होगा। कैसे इसपर काम कर रहा है और यूजर के लिए क्यों अच्छा रहेगा? इसकी जानकारी भी जरूर डालें। ऑर्डर के लिए WhatsApp, DM या मेल आईडी डालें, जिससे लोग आपसे संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर एफिलिएट मार्केटिंग कैसे करें? सिर्फ लिंक्स शेयर करके होगी कमाई
- Bio में जो भी सामान आप सेल कर रही हैं, उसे साफ-साफ लिखें।
- डिलीवरी लोकेशन के बारे में और ऑर्डर कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में भी बताएं।
हर दिन पोस्ट करना जरूरी
अकाउंट बनाने के बाद आपको हर दिन अपने प्रोडक्ट को लेकर एक वीडियो डोलनी होगी। वीडियो में आप प्रोडक्ट को अच्छे से दिखाएं और इसके फायदे बताएं। इसे आप जितने अच्छे तरह से शो करेंगी, लोगों इससे उतना ही ज्यादा कनेक्ट होंगे।

निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि आपको शुरुआत में भरोसा बनाने पर ध्यान देना होगा। Instagram Store नया होने की वजह से लोग तुरंत ऑर्डर नहीं करते। आपको आगे बढ़ना है, तो थोड़ा इंतजार करना होगा।
इसे भी पढ़ें- बिना चेहरा दिखाए कैसे चलाएं यूट्यूब चैनल? 5 वायरल आइडियाज जो आपको बना देंगे क्रिएटर
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।