नयी कार खरीदते वक्त इन टिप्स की मदद से बचाएं पैसे

कार खरीदना आजकल बहुत जरूरी हो गया है। आइए जानते हैं कि नयी कार खरीदते वक्त किन बातों को ध्यान में रखकर आप पैसे बचा सकते हैं।   
Updated:- 2023-07-13, 15:21 IST
image

आजकल छोटे-मोटे कामों के लिए गाड़ी खरीदना बहुत जरूरी हो गया है। हर कोई चाहता है कि उसके पास अपना अपना व्हीकल जरूर हो। हालांकि, गाड़ियों की कीमत में इन दिनों लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में बहुत से लोग चाहकर भी गाड़ी नहीं खरीद पाते हैं। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपनी कार की कीमत में कटौती कर सकते हैं। 

किसके नाम पर लें गाड़ी

car saving tips

गाड़ी हमेशा अपने नाम पर लेने के बजाए किसी बड़े के नाम पर लें। इसके पीछे का कारण यह है कि 25 साल से कम उम्र वाले लोगों को प्रीमियम ज्यादा कटता है। नयी कार खरीदते वक्त आप भी अपनी मम्मी या पापा के नाम पर गाड़ी लें। 

इसे भी पढ़ेंः कार चलाना सीख रही हैं तो ये 4 टिप्स आएंगे बहुत काम

स्क्रैप पॉलिसी के तहत बेचें पुरानी गाड़ी  

स्क्रैप पॉलिसी के तहत आजकल हर कोई अपनी पुरानी गाड़ियों को बेच रहा है। ऐसे में अगर आपके पास पहले से ही गाड़ी है और आप नयी गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप स्क्रैप पॉलिसी के तहत पुरानी गाड़ी को सेल कर दें। ऐसा करने पर आपको काफी अच्छी रकम मिलेगी। 

एक्सरीज खरीदने से बचें 

कार खरीदते वक्त रेन वाइजर, परफ्यूम, फ्लोर मैट, सीट कवर आदि को ना खरीदें। इससे आपकी कीमत में बहुत इजाफा होता है। आप चाहें तो बाद में एक-एक करके इन चीजों को खरीद सकते हैं। 

कार के मॉडल का रखें ध्यान

car buying tips

अगर आपको कार का कोई मॉडल पसंद आ रहा है और वो कुछ समय पहले ही आया है, तो उसे खरीदने से बचें। ऐसा करने पर आपको कार के लिए ज्यादा कीमत देनी पड़ सकती है। कोशिश करें कि आप थोड़ा पुराना मॉडल खरीदें या मॉडल के लॉच को थोड़ा समय चले जाने दें। 

इसे भी पढ़ेंः गाड़ी की नंबर प्लेट से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।