USA में करना चाहती हैं ग्रेजुएशन तो इन 3 तरीकों से बचाएं पैसे

कई भारतीय छात्रों का यह सपना होता है कि वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका जाएं लेकिन अमेरिका में कई स्टूडेंट्स को पैसे सेव करने में बहुत परेशानी होती है। अमेरिका में रहकर भी स्टूडेंट अपनी ग्रेजुएशन करते समय कैसे पैसों को सेव कर सकते हैं इसके बारे में हम आपको फाइनेंस एक्सपर्ट भानु प्रताप की राय बताएंगे।
1)प्लान बनाएं और करें अमेरिका में सेविंग्स
अगर आप ग्रेजुएशन के साथ सेविंग्स करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको एक प्लान बनाना जरूरी है ताकि आप उस तरह से ही सेविंग्स कर सकें। अधिकतर स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ पैसे सेव नहीं कर पाते हैं। अमेरिका में सेविंग्स के लिए आपको हर मंथ अपना एक अलग प्लान बनाना चाहिए जिसमें आपको अपने खाने के खर्च से लेकर पढ़ाई के खर्च को भी शामिल करना चाहिए। फाइनेंस एक्सपर्ट भानु प्रताप के अनुसार, अगर आप अपनी सेविंग्स प्लान बनाकर करती हैं तो इससे आपके पैसे अधिक सेव होने की संभावना होती है।
यह भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें स्टूडेंट्स कैसे कर सकते हैं स्मार्ट सेविंग
2) अमेरिका में सेविंग्स करने के लिए अपने गोल्स सेट करें
अक्सर लोग यह सोचते हैं कि पैसे को अगर एक ही जगह सेव किया जाए तो वह बेहतर होता है लेकिन अगर आप उन्हीं पैसों को ग्रेजुएशन के समय ही अलग-अलग जगहों पर इन्वेस्ट करती हैं तो आप अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए सेविंग कर सकती हैं। इसके अलावा आप कोई पार्ट टाइम जॉब भी कर सकती हैं और पैसे बचा सकती हैं। (अमेरिका में ग्रॉसरी खरीदते समय कैसे पैसे सेव करें)
3)स्कॉलरशिप का सहारा लें और अमेरिका में ग्रेजुएशन करते समय पैसे बचाएं
अगर आप स्कॉलरशिप के माध्यम से पढ़ाई करती हैं तो विदेश से हायर एजुकेशन के साथ पैसे सेव कर सकती हैं। साथ ही आप स्कॉलरशिप के साथ-साथ अमेरिका की बेस्ट यूनिवर्सिटीज से क्वालिटी एजुकेशन भी प्राप्त कर पाएंगी। बैचलर्स डिग्री कंप्लीट करने के लिए स्कॉलरशिप एक सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- कनाडा में रहती हैं तो इन टिप्स की मदद से सेव करें पैसे
आप इन तरीकों से पैसों को अमेरिका में ग्रेजुएशन के समय सेव कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।