घर में रखे दियों का इस्तेमाल जानकर रह जाएंगी दंग, एक नहीं कई काम करेगा आसान

क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा में इस्तेमाल हुए दीयों का यूज घर के कामों में कर सकती हैं। जी हां, ये छोटे दीये आपके घर को सजाने से लेकर क्राफ्ट बनाने में कर सकती हैं। दीये का इस्तेम त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों का ही हिस्सा नहीं हैं, बल्कि आप इसकी मदद से अपने घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कर सकती हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे अनोखे और रचनात्मक तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे आप अपने घर में रखे हुए दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तरीके इतने आसान और प्रभावी हैं कि आप हैरान रह जाएंगे, तो चलिए जानते हैं कि आप इन छोटे से दीयों से क्या-क्या कर सकते हैं।
घर की सजावट में दीयों का इस्तेमाल

पुराने जले हुए दीयों को साफ कर आप घर में दोबारा से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले दीयों को धुलकर धूप में सुखाएं। अब इसे अपने मनपसंद रंग से पेंट कर एक-दूसरे को ग्लू की मदद से चिपकाकर शोपीस बनाएं।
इसे भी पढ़ें- Old CD Reuse: बड़े काम की हैं घर में बेकार पड़ी ये पुरानी CD, डेकोरेशन करने के लिए बनाई जा सकती हैं ये खूबसूरत Wall Hangings
पुराने दीयों से तैयार करें मोमबत्ती
- जले हुए दीपक की मदद से आप रंग-बिरंगी मोमबत्तियां बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए दीयों को क्लीन कर लाल-पीला और नीले रंग से पेंट करें।
- अब इसके ऊपर सफेद पेंट की मदद से छोटी-छोटी बिंदी रखते हुए डेकोरेट करें।
- दूसरी तरफ एक बर्तन में 10-12 मोमबत्तियों को डालकर पिघला लें।
- अब मोम को दीयों में डालकर बत्ती लगाकर सेट होने के लिए पूरी रात के लिए छोड़ दें।
- इस तरह से आप घर पर बिना बाजार गए रंग-बिरंगी अनोखी मोमबत्ती बना सकती हैं।
दीये से कैसे बनाएं लैंप

घर पर मौजूद बेकार पड़े दीयों की मदद से आप लैंप बनाकर तैयार कर सकती हैं। आप चाहें, तो इसे बनाकर उपहार में भी दे सकती हैं। इसके लिए आपको पुराने मिट्टी के दीये, अलग-अलग रंग के पेंट, ब्रश, मोमबत्ती, मोती, sequins, रिबन और बेस के लिए एक छोटा सा बोर्ड या लकड़ी का टुकड़ा की जरूरत होगी।
- सबसे पहले दीयों को अच्छी तरह साफ कर लें।
- अब दीयों को अपने मनपसंद तरीके से पेंट करें।
- पेंट सूख जाने के बाद, दीयों को मोतियों, रिबन या किसी अन्य सजावटी सामान से सजाएं।
- इसके बाद लकड़ी के टुकड़े को पेंट करें और उसे दीये के नीचे चिपका दें। यह आपके लैंप का बेस होगा।
- अब दीये के अंदर एक छोटी सी मोमबत्ती या टी-लाइट रखें।
इसे भी पढ़ें- Old Bangles Reuse: हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए घर पर रखी पुरानी चूड़ियों से बनाएं कंगन, जानें तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।