Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

कपड़े खरीदते वक्त मिलने वाली थैली को ऐसे करें इस्तेमाल

कपड़े या किसी भी सामान को खरीदने के बाद मिलने वाली थैली को आप कई कामों के लिए यूज कर सकते हैं।   
Updated:- 2022-10-30, 14:06 IST
image

हमारे आसपास मौजूद कोई भी चीज फालतू नहीं होती है। फिर चाहे वो कपड़ों के साथ मिलने वाली थैली ही क्यों ना हो। सामान डालने के अलावा हम इन थैलियों को और भी कई कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जी हां, बहुत कम लोग जानते हैं कि थैली को भी घर कई और पर्सनल कामों के लिए यूज किया जा सकता हैं। खास बात यह है कि ऐसा करने से काम भी हो जाता है और खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से। 

डस्टबिन में लगाएं 

use shopping bag in dustbin

डस्टबिन में लगने वाली थैली का पैकेट मार्केट से आपको कम से कम 50 रुपये में मिलेगा। ऐसे में आप हर महीने के 50 रुपये से बचाने के लिए शॉपिंग के दौरान मिलने वाली थैली को डस्टबिन में लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ भी खरीदारी करने के बाद थैली को संभाल कर रखना है। 

इसे भी पढ़ेंः जूतों से लेकर मिठाई के डिब्बों तक को फेंकने की बजाए ऐसे यूज करें

बिछाने के लिए करें इस्तेमाल 

घर के बहुत से सामान को धूल से बचाने के लिए हम उसके ऊपर कुछ बिछाते हैं। जैसे अलमारी के ऊपर भी आमतौर पर एक कपड़ा बिछाया जाता है। आप इस कपड़े की जगह भी थैली का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर थैली छोटी पड़े तो आप 2 थैली को जोड़ भी सकते हैं। 

जूतों को सुरक्षित करें 

use shopping bag for shoes

सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। आप अपने या अपने घर के किसी भी सदस्य के बूट्स को सुरक्षित रखने के लिए भी थैली का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस बूट्स रखते वक्त उनके अंदर थैली को डालनी है। इससे वो अपनी शेप में रहेंगे। साथ ही अगर आपके घर में चूहों की समस्या हो तो जूतों को थैली में डालकर संभाला भी जा सकता है। 

दें कॉपी-किताबों को मजबूती 

कॉपी-किताबों के कवर के रूप में भी आप थैली को यूज कर सकते हैं। कुछ थैलियां कवर के मुकाबले ज्यादा मजबूत भी होती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः DIY Idea: प्लास्टिक के पुराने डिब्बों को फेंकने के बजाए ऐसे करें यूज

प्लास्टिक की थैली है तो ये करें 

बच्चे खाना खाते वक्त गिरा भी देते हैं। इससे बचने के लिए आप प्लास्टिक की कई थैलियों को जोड़कर एक बड़ा आकार दे सकते हैं। अब जब भी बच्चे खाना खाएं उन्हें इस पर बैठकर खाना खाने के लिए कहें। (प्लास्टिक की बोतल पर बनी लाइन्स का कारण)

आगे से आप भी थैली को फेंकने के बजाए अलग-अलग कामों के लिए यूज कर सकते हैं। ना सिर्फ थैली बल्कि घर में मौजूद और भी कई चीजों को आप दोबारा अन्य कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik/Pintrest 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।