Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

पुराने दीये को किया जा सकता है कई तरीकों से इस्तेमाल, जानें कैसे

old diya craft: घर में मौजूद हर एक चीज को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। हम आपके लिए आज लेकर आए हैं दीये को रियूज करने के कुछ तरीके। चलिए जानते हैं इस बारे मे।   
Updated:- 2023-01-20, 11:30 IST
image

Old Diya Craft: हम अक्सर घर में मौजूद चीजों को एक समय के बाद फेंक देते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। आप किसी भी चीज को कई तरीकों से यूज कर सकते हैं। जैसे पुराने दीये को भी फेंकने की बजाए दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। अब आपके मन में सवाल आ सकता है कि ऐसा कैसे? तो आइए जानते हैं कुछ तरीके जिनकी मदद से आप पुराने दीये को भी यूज कर पाएंगे। 

डेकोरेट करके दें शानदार रूप 

make decoration item with diya

घर के किसी भी टेबल पर रखा दीया आपके पूरे घर की लुक में चार चांद लगा सकते है। आपको बस बेकार सीडी को डेकोरेट कर उसके बीच में दीये को कलरफुल करके लगाना है। सीडी को डेकोरेट करने के लिए आप घर में मौजूद बेकार स्टोन और लेस का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः DIY Ideas: खत्म हो गया है Cell तो फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल

बनाएं शोपीस 

make show peace with old diyas

मिट्टी के दीये को रंग करके आप उसे आसानी से खूबसूरत लुक दे सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए कई सारे दीये जिस पर आपको अलग-अलग पेंट कलर से रंग करना है। साथ ही स्टोन आदि से भी आप दीेये को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। अब एक के ऊपर एक दीये रखें और उसे घर के किसी भी कोने में सजा दें। 

दीवारों को सजाने के लिए करें यूज 

decorate wall with old diyas

खाली दीवारों को सजाकर खूबसूरत लुक देने के लिए भी आप काटा छानने वाली छन्नी को दीवारों पर सजाकर उसमें दिए लगा सकते हैं। इससे आपकी दीवार काफी खूबसूरत लगेंगे। 

करें सफाई के लिए यूज

बहुत कम लोग जानते हैं कि दीये की मिट्टी को साफ-सफाई के लिए कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर पर तांबे और पीतल की सफाई के लिए दीय की मिट्टी बहुत अच्छा विकल्प है। आपको बस दीये की मिट्टी में नींबू का रस और नमक मिलाना है। 

इसे भी पढ़ेंः बेसन और सूजी के खाली पैकेट को फेंकने की बजाए ऐसे करें इस्तेमाल

तो ये थे कुछ तरीके जिनकी मदद से आप पुराने दीये को यूज कर सकते हैं। अगर आप इसके अलावा इस विषय से जुड़ी कोई और जानकारी लेने में इच्छुक हैं तो इस लेख के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

अगर आपको यह लख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Pinterest 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।