Old Curtains Resue: फटे-पुराने पर्दों को फेकें नहीं, इस तरह से करें दोबारा इस्तेमाल

हमारे घर में अक्सर कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, जिन्हें हम बार-बार इस्तेमाल करते हैं और आखिर में वे फटने लगते हैं। इसके बाद हम ज्यादातर उन कपड़ों को फेंक देते हैं। ठीक इसी तरह हमारे यहां पुराने पर्दे की बात करें तो हम इसे लेटेस्ट डिजाइन आने के कारण बदल देते हैं जिसके कारण वे अलमारी में बंद पड़े रहने से खरं हो जाते हैं।
हमें इस तरह से कपड़ों की बर्बादी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए और इनका इस्तेमाल एक बार फिर से जरूर करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप घर पर पुराने पर्दे की मदद से आसानी से तरह-तरह की नई चीजें बना सकती हैं और अपने अपने पैसे बचा सकती हैं।
एप्रन बनाने का तरीका
अगर पर्दे का कपड़ा ज्यादा है और इसे कुछ हिस्सों से काटकर दोबारा कुछ न कुछ बनाया जा सकता है तो आप इसकी मदद से किचन में काम करते समय पहनने वाला एप्रन बनाकर पहन सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर पर्दे का फैब्रिक सॉफ्ट और थोड़ा मोटा होता है, जिससे आप आसानी से बढ़िया क्वालिटी का एप्रन बना पाएंगी और अपने पैसे बचा पाएंगी।
इसे भी पढ़ें: Saree Reuse Hacks : फटी-पुरानी साटन साड़ी को फेंके नहीं, इन तरीकों से करें इनका दोबारा इस्तेमाल
डस्टिंग का कपड़ा
वैसे तो इसमें कोई शक नहीं है कि हम अक्सर इस तरह के पुराने कपड़े से डस्टिंग करते हैं, लेकिन इसके डस्टिंग के साथ-साथ आप पर्दे के कपड़े से किचन में इस्तेमाल करने वाले पौने भी बना सकती हैं। साथ ही डस्टिंग की बात करें तो पर्दे का कपड़ा ज्यादातर सॉफ्ट होता है तो आप इसकी मदद से शीशे या कांच की कोई भी नाजुक चीजें भी साफ़ कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Reuse Tips: घर पर पड़ी पुरानी चादर से बनाएं ये चीजें
बनाएं कवर
वहीं इसके अलावा अगर आप पर्दे के कपड़े को और भी अन्य रूप से कस्टमाइज करना चाहती हैं तो कूलर, वाशिंग मशीन, ए.सी जैसी कई अन्य चीजों का कवर बनवा सकती हैं और इस फैब्रिक का भरपूर लाभ उठाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो सोफा कवर या सिरहाने के कवर भी बनवा सकती हैं।
अगर आपको फटे-पुराने पर्दों को दोबारा इस्तेमाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।