घर में पड़ी पुरानी ज्वेलरी पर्स को इन तरीकों से कर सकते हैं रियूज

घर में मौजूद कई ऐसी चीजें होती हैं, जो अन्य तरीके से काम आ सकती हैं। इन्हीं में से एक है- ज्वेलरी पर्स। सोने-चांदी की खरीदारी जैसे- पायल, बिछिया, अंगूठी, चेन आदि चीजें लोग खरीदारी करते ही हैं। इन आभूषणों की पैकेजिंग और सुरक्षा के लिए ज्वेलर्स अपने दुकान से एक पर्स भी देते हैं, जो धीरे-धीरे करके घरों में जमा हो जाते हैं। लोग इसे कई बार फेंक भी देते हैं। यूं कहें कि लोग अपनी ज्वेलरी को यूज करते हैं। पर, सुनार के यहां से मिले पर्स को कबाड़ में फेंक देते हैं। जबकि, इन पर्स का दूसरे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप यह सोच कर हैरान हैं, तो चलिए हम आपकी कंफ्यूजन दूर करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आभूषण रखने वाले इस पर्स को अन्य कामों में यूज कर सकते हैं।
फोन होल्डर की तरह

आप अपनी ज्वेलरी पर्स को फेंकने की जगह फोन होल्डर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए किसी भी दीवार पर लोहे की कील की मदद से पर्स को दीवार पर अटैच कर सकती हैं। फिर, आप अपने फोन को इसमें रख सकती हैं। आप चाहें तो चार्ज में लगे फोन को भी इसमें सुरक्षित रख सकती हैं। ध्यान रहे, एक बार में तीन-चार फोन नहीं रखना है। ज्यादा हैवी होने से यह फट सकता है।
थैले में सीक्रेट बैग
ज्वेलरी वाले पर्स अक्सर साइज में छोटे होते हैं। ऐसे में, आप इसे बड़े थैली में एक सीक्रेट बैग की तरह अटैच कर सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो टेप का भी यूज कर सकती हैं या फिर सुई धागे की मदद से भी इस छोटे से पर्स को बड़े थैले के साइड अटैच कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको फल-सब्जी खरीदने के लिए मार्केट जाते वक्त पैसे रखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस छोटे से सीक्रेट पर्स में आप अपने पैसे को बिल्कुल सुरक्षित रख सकती हैं। साथ ही, आपके पर्स का भी सही इस्तेमाल हो जाएगा।
पेपर-पेन या कार्ड होल्डर
पायल-बिछिया आदि खरीदने पर ज्वेलरी पर्स अगर आपको भी मिलता है और आप इसे फेंक दिया करती हैं, तो रुक जाइए। यहां हम आपको एक तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप पर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, आप इसे पेपर, पेन या कार्ड आदि होल्डर के रूप में प्रयोग कर सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। स्टडी टेबल के पास साइड में दीवारों पर डबल साइड टेप से पर्स को चिपका सकती है और इसमें लाइट वेटेड पेपर या कागज आदि रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- घर पर रखी पुरानी बोतल से बनाएं ये 3 कमाल की चीजें
अलमारी में बनाएं हिडन स्पेस

आप अपने कपड़े रखने वाली अलमारी में एक हिडन स्पेस बना सकती हैं, जहां आप अपने पैसों को सुरक्षित रख सकती हैं। इसके लिए आपको बस डबल साइडेड टेप की जरूरत पड़ेगी। इस टेप की मदद से अलमारी में कपड़े के पीछे पर्स को चिपका दें। फिर, ज्वेलरी पर्स में आप अपने पैसे को सेव रख सकती हैं। यह किसी के नजर में भी नहीं आएगी और आपके पैसे भी सुरक्षित रहेंगे। इसके अलावा, कुछ जरूरी छोटे-मोटे कागज भी आप इसमें रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पुरानी और खराब T-Shirts को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Amazon, Indiamart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।