Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:47 AM IST

एक्सपायर हो चुके हैंड वॉश का इस तरह करें इस्तेमाल

एक्सपायर चीज को फेंकने की जगह आप इसका सही जगह पर इस्तेमाल भी कर सकती हैं।  
Updated:- 2024-03-04, 15:22 IST
image

कई चीजें एक्सपायर हो जाती हैं। हालांकि यह इतने महंगे होते हैं कि इसे फेंकने का भी मन नहीं होता है। अगर आपके घर में रखा हैंड वॉश भी एक्सपायर हो गया है तो आप इसे फेंकने की जगह इसे सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने एक्सपायर हैंड वॉश को फिर से इस्तेमाल सकती हैं।

ज्यादातर लोग चीजों को इस्तेमाल करने से पहले देखते ही नहीं है। ऐसे में वह एक्सपायर चीजों का भी इस्तेमाल कर लेते हैं। कुछ प्रोडक्ट 6 महीने के बाद एक्सपायर हो जाते हैं। ऐसे में आपको स्किन पर भूलकर भी एक्सपायर चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चाहे वह हैंड वॉश ही क्यों ना हो आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

वॉश बेसिन की करें सफाई

एक्सपायर हो चुके हैंड वॉश की मदद से आप चाहे तो वॉश बेसिन की सफाई कर सकती हैं। आपको वॉश बेसिन में हैंड वॉश डालना है और ब्रश की मदद से पूरे वॉश बेसिन की सफाई करनी है। ऐसे में आपका एक्सपायर हैंड वॉश साफ भी हो जाएगा और वॉश बेसिन गंदा भी नहीं होगा।

बेडशीट की करें सफाई

easy steps to washing clothes

बेडशीट की सफाई आपको एक्सपायर हो चुके हैंड वॉश की मदद से करना चाहिए। इससे आपका बेडशीट साफ हो जाएगा। सबसे पहले आपको पानी और हैंड वॉश का घोल तैयार करना होगा फिर इस घोल में आपको बेडशीट डालना होगा। फिर पूरे बेडशीट को नार्मल पानी की मदद से साफ करना होगा।

यह भी पढ़ें- हैंड वॉश लिक्विड का इस्तेमाल सिर्फ हाथ साफ करने में नहीं बल्कि इन कामों में भी करें

जूतों की करें सफाई

एक्सपायर हैंड वॉश को फेकने की जगह आप चाहे तो उसकी मदद से जूतों की सफाई कर सकती हैं। जूतों की सफाई करने के लिए आपको हैंड वॉश को घोल तैयार करना होगा। फिर इस घोल में आपको जूतों को भिगोकर रखना होगा। ऐसे में आपके जूते मिनटों में साफ हो जाएंगे और एक्सपायर चीजों का भी इस्तेमाल हो जाएगा। आपके पैसे वेस्ट नहीं होगे।

यह भी पढ़ें- ऑरेंज की मदद से इस तरह बनाएं हैंड वॉश और रखें अपने हाथों का ख्याल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।    

 

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।