Thu Sep 17, 2026 | Updated 08:51 PM IST

Easy Hacks: बिना धोए जूतों से आने वाली बदबू को ऐसे करें ठीक?

अगर आपके जूतों से भी बदबू आती है और आप इसे पानी से बार-बार धोना नहीं चाहती हैं, तो यहां बताए गए हैक को अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। 
Updated:- 2024-03-16, 14:59 IST
image

जूतों से हर व्यक्ति की पर्सनालिटी का पता चलता है। अगर आपने अच्छे जूते पहने हैं, तो लोग समझेंगे कि आप अच्छे घराने से हैं। वहीं, अगर आपके जूते गंदे हैं या फिर उनमें से काफी स्मेल आ रही है, तो इसका सीधा असर आपके रहन-सहन के तरीके पर पड़ता है। ऐसा हो सकता है कि लोग आपसे थोड़ी दूर-दूर भी रहना शुरू कर दें। 

अगर आपके साथ भी यह समस्या है और एक-दो दिन जूते पहनने के बाद आपके जूते से भी स्मेल आने लगती है, तो इसे बिना धोएं भी आप ठीक कर सकती हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना आज हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना पानी का इस्तेमाल किए आप अपने जूतों से आ रही गंध को हटा सकती हैं।

जूतों से क्यों आती है बदबू ?

What is a natural remedy for smelling shoes

जूतों को हम रोज ऑफिस या कॉलेज जाने में इस्तेमाल करते ही हैं। ऐसे में, उनका गंदा होना तो लाजमी है। पर, कई बार इनमें से गंदी स्मेल आने लगती है। जूते उतारते ही इतनी बदबू आती है कि आसपास वाले लोग भी हमसे दूर भागने लगते हैं। दरअसल, पैरों से निकालने वाला पसीना ज्यादा देर तक जूते के अंदर रहने के कारण ही यह गंध में बदल जाता है। परिणाम ये होगा कि जूते उतारते ही गंदी स्मेल आने लगेगी। कई बार तो बिना उतारे भी इसमें से बदबू आती है। हालांकि, ऐसा काफी ज्यादा दिन तक जूतों को न धोने के कारण भी होता है। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए यहां एक हैक लेकर आए हैं, जिसे आजमाकर आप जूतों से आने वाले गंध को दूर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन आसान तरीकों से करें अपने जूतों को साफ

जूतों की स्मेल से कैसे पाएं छुटकारा?

hack for smelly shoes

बाहर से आने के बाद जूते उतारते ही अगर आपके जूते से भी स्मेल आती है, तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। आपको पानी का भी यूज नहीं करना है। बस, ऑफिस से आने के बाद रात में दोनों जूतों में बेकिंग पाउडर डाल दें। इसे ऐसे ही सुबह तक छोड़ दें। फिर पहनने वक्त पाउडर को निकालकर फेंक दें। आप देखेंगे कि जूतों से आ रही स्मेल काफी हद तक कम हो गई है। दरअसल, बेकिंग पाउडर के कमाल से जूतों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है। साथ ही स्मेल से भी छुटकारा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- जूतों को संभाल कर रखने के लिए लें इन टिप्स की मदद, रहेंगे नए जैसे

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।