Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:27 AM IST

व्हाइट जीन्स पर लगे पीरियड के दाग को इस Cleaning Hack से करें रिमूव

Remove Period Stains: पीरियड्स के दौरान फीमेल्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है- व्हाइट जीन्स पर खून के दाग लगना। हम आपको बताएंगे दाग रिमूव करने के टिप्स।
Updated:- 2024-01-25, 17:55 IST
image

Remove Period Stains: पीरियड्स के दौरान पैड लीकेज की वजह से पैंट पर दाग लग जाते है। ये परेशानी महिलाओं को कभी भी कहीं भी हो सकती है। इस दौरान फीमेल्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं में से एक है- पीरियड्स में व्हाइट जीन्स पर खून के दाग लगना। ये दाग इतने जिद्दी होते हैं की इसे रिमूव करना बेहद मुश्किल होता है। आमतौर हम सभी जानते हैं कि सफेद कपड़ों के दाग हटाना कितना टफ काम है। लेकिन आज हम इसके लिए एक सॉल्यूशन लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से दाग को रिमूव कर सकती हैं। दरअसल, यहां हम आपको बताएंगे घर में मौजूद चीजों से सफेद जीन्स पर लगे दाग को हटाने के असरदार उपाय।

पीरियड्स के दाग कैसे हटाएं? (How To Remove Period Blood Stains)

नमक का करें इस्तेमाल

How to remove period blood stain

पीरियड्स वाले खून के जिद्दी दाग रिमूव करने के लिए आप नमक का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आपको ठंडा पानी में एक चम्मच नमक डालना है। फिर इस लिक्वीड में थोड़े देर के लिए जीन्स को डाल दें। आप चाहें तो इसके पहले सिर्फ दाग वाले एरिया पर भी नमक डालकर कुछ देर के लिए छोड़ सकती हैं। उसके बाद पानी में डालें और अच्छे से धो लें। ध्यान रहे इस नुस्खें का यूज नायलॉन जैसे सॉफ्ट फैब्रिक पर नहीं करना है।

इसे भी पढ़ें: दाग हटाते समय अगर करेंगी यह छह गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना

हाइड्रोजन पेरोक्साइड की लें मदद

अगर आपकी व्हाइट जीन्स पर खून के दाग लग गए हैं तो आपको इसे हटाने के लिए सबसे पहले दाग वाली जगह को पानी से साफ कर लेना। आप चाहें, तो जीन्स को पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए भी रख सकती हैं। अब 1-2 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालें और इसे ऐसे ही 30 मिनट तक छोड़ दें। बाद में जीन्स को अच्छे से वॉश कर लें।(हल्दी के दाग कैसे हटाएं)

सिरका भी आएगा काम

Remove period stains

किसी भी तरह के जिद्दी दाग को हटाने के लिए सिरका एक बेस्ट ऑप्शन होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको जीन्स पर सिरका रब करना है और इसे आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ देना है। इसके बाद इसे आप पानी से धो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर आपके शॉर्ट्स पर लग गया है period stain तो कुछ ऐसे करें इसे रिमूव

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।