Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:24 AM IST

तेल और नींबू को इस्तेमाल कर घर से ऐसे भगाएं मच्छर, बिना खर्च मिलेगा छुटकारा

How to Remove Mosquitoes: घर में मच्छर आ जाना एक आम बात है। इस आर्टिकल में जानें कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से घर से मच्छरों को भगा सकते हैं।   
Updated:- 2023-12-28, 13:30 IST
image

How to Remove Mosquitoes: गर्मी हो या सर्दी, घर में मच्छर आ ही जाते हैं। लोग मच्छरों से परेशान होकर अक्सर महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, जिस वजह से खर्चा ज्यादा होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आप तेल और नींबू की मदद से घर से मच्छर भगा सकते हैं। आइए जानते हैं मच्छर भगाने की इस सीक्रेट ट्रिक की बारे में। 

तेल और नींबू से मच्छर कैसे भगाएं? 

How to Remove Mosquitoes

तेल और नींबू की मदद से मच्छर भगाने की ट्रिक बहुत पुरानी है। इसके लिए आपको बस नींबू लेना है और सरसो का तेल। आपको सबसे पहले नींबू को काटना है और फिर उसमें सरसो का तेल डालना है। इसके बाद आपको काटन से बाती बनानी है और उसे जला देना है। अगर आपका घर बड़ा हो तो आप एक से ज्यादा नींबू में बाती लगाकर भी मच्छरों को दूर कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ेंः सुबह शाम भिनभिना रहे हैं मच्छर, तो इन घरेलू तरीकों से करें सफाया

कितनी देर में जाएंगे मच्छर 

इस ट्रिक को फॉलो करते वक्त आप 1 घंटे के लिए दरवाजों को बंद कर दें। ऐसा करने से मच्छर स्मेल से गायब हो जाते हैं और मर जाते हैं। हफ्ते में 3 से 4 बार इस ट्रिक को फॉलो करने पर आपके घर से मच्छर गायब हो जाएंगे। 

मच्छर भगाने के ट्रिक्स 

मच्छर भगाने के लिए आप फलों और सब्जियों के छिलकों को भी जला सकते हैं। इन छिलकों से निकलने वाले धुए से मच्छर खुद ब खुद छूमंतर हो जाते हैं। 

साफ-सफाई का रखे ध्यान

How to Remove Mosquitoe

इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप मच्छर भगाने के लिए साफ-सफाई का भी ख्याल रखें। साफ-सफाई एक बहुत बड़ा कारण है, जिससे घर में मच्छर फैलते हैं। (मौसमी कीड़े-मकोड़े कैसे भगाएं)

इसे भी पढ़ेंः बदलते मौसम में घर से मच्छर भगाने के लिए लें इन टिप्स की मदद

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।