herzindagi
hacks to clean home marble

काला हो गया है मार्बल का फ्लोर तो इन आसान हैक्स की मदद से करें सफाई

कई बार नियमित तरीके से सफाई ना किया जाएं तो हमारा किमती मार्बल खराब हो जाता है। चलिए जानते हैं उसकी सफाई करने का आसान तरीका।  
Editorial
Updated:- 2023-08-17, 11:38 IST

घर को खूबसूरत बनाने के लिए हम सभी चीज को बदल सकते हैं, लेकिन मार्बल बार- बार बदलना सभी के बस की बात नहीं होती। मार्बल काफी महंगा होता है, यहीं कारण है कि मार्बल की सफाई समय रहते करना चाहिए। खासकर सफेद मार्बल समय के साथ काला होने लगता है। अगर आप भी अपने मार्बल की सफाई करना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि किन हैक्स की मदद से आप अपने मार्बल की सफाई कर सकती हैं।

सिरका से करें मार्बल की सफाई

सिरका केवल खाने के लिए नहीं बल्कि सफाई के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। सिरका की मदद से आप चाहे तो अपने घर के मार्बल की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कप सिरका लेना होगा और उनमें पानी मिलाएं। इसके बाद इसके घोल से आप मार्बल की सफाई करें। कुछ ही मिनट में आपके घर का मार्बल चमकरने लगेगा।

नींबू आएंगा काम

how to clean home marble floor

नींबू की मदद से आप अपने मार्बल की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बालटी पानी में करीब 8 से 10 नींबू का रस डालना होगा। नींबू के पानी से मार्बल की सफाई करें। इससे आपका घर चमकने लगेगा। कोशिश करें की मार्बल की सफाई के समय ज्यादा हार्ड समान से मार्बल को ना रगड़ें। ऐसा करने से आपका मार्बल खराब हो जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः बड़े काम का है सिरका, कुकिंग में इस तरह करें इस्तेमाल

गर्म पानी आएगा काम

गर्म पानी में आपको साबुन का घोल मिलाना है। इससे आपका काला मार्बल भी चमकने लगेगा। गर्म पानी में आपको साबुन मिलाना है और इसकी सफाई करनी है। मार्बल की सफाई करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन अगर आप समय- समय पर मार्बल साफ करेगी तो यह गंदा नहीं होगा।

इसे भी पढ़ेंः सफाई की ये बुरी आदतें अगर आपमें भी हैं तो तुरंत बदलें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। 

 

 

Photo Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।