Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

मॉनसून में फ्रिज से आने वाली बदबू दूर करने के लिए आजमाएं ये 6 आसान ट्रिक्स

कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से फ्रिज में नमी और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे कीटाणु पनपने लगते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं और फ्रिज में आने वाली बदबू से परेशान हैं तो कुछ आसान घरेलू उपायों से फ्रिज को साफ और फ्रेश रखा जा सकता है। आइए जानें इन आसान ट्रिक्स के बारे में।
Updated:- 2026-06-19, 20:02 IST
image

फ्रिज का इस्तेमाल भला किस घर में नहीं होता है. लेकिन क्या आप इसकी सफाई का पूरा ध्यान रख पाती हैं? फ्रिज में काफी पुरानी चीजें इकठ्ठा होने से, इसकी अच्छी तरह से सफाई न होने से और फ्रिज में ज्यादा नमी होने से इसमें से कई बार बदबू आने लगती है और हम इसका सही कारण भी नहीं जान पाते हैं। आपकी छोटी से लापरवाही फ्रिज की बदबू को बढ़ाकर इसमें कीटाणु पैदा कर सकती है। हम फ्रिज में सब्जियां, फल, दूध, बचा हुआ खाना और कई तरह की चीजें स्टोर करते हैं, लेकिन कई बार फ्रिज से अजीब सी बदबू आने लगती है, जो न सिर्फ परेशान करती है बल्कि इसमें रखे खाने की क्वालिटी पर भी असर डाल सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप फ्रिज की बदबू को दूर कर सकती हैं और उसे फ्रेश बनाए रख सकती हैं। आइए आपको बताते हैं फ्रिज की बदबू दूर करने के कुछ आसान टिप्स।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

baking soda in fridge

फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा सबसे असरदार उपायों में से एक है। यह आपके फ्रिज के लिए नेचुरल डियोडोराइज़र की तरह काम करता है और किसी भी तरह की बदबू को सोख लेता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक छोटे बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और उसे फ्रिज के अंदर रख दें। इसे हर 10-15 दिनों में बदलते रहें। इससे फ्रिज हमेशा फ्रेश रहेगा और इससे किसी भी प्रकार की बदबू नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें- फ्रिज से आने लगी है गंदी बदबू...Aluminium Foil में लपेटकर रखें ये चीजें, वायरल हैक आएगा काम

नींबू से दूर करें बदबू

नींबू में नेचुरल फ्रेशनर गुण होते हैं, जो बदबू को खत्म करने में मदद करते हैं। अगर आपके फ्रिज में काफी दिनों से बदबू की समस्या है तो आप इसे दूर करने के लिए एक नींबू को दो हिस्सों में काटकर फ्रिज के अंदर रख दें। आप चाहें तो नींबू के रस में कॉटन भिगोकर भी रख सकती हैं। इससे फ्रिज में हमेशा ताजगी बनी रहेगी।

कॉफी पाउडर से दूर करें फ्रिज की बदबू

remove smell from fridge

कॉफी पाउडर भी फ्रिज से आने वाली किसी भी बदबू को एब्जॉर्ब करने में काफी मददगार होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर डालकर फ्रिज में रखें। यह न सिर्फ बदबू दूर करेगा बल्कि हल्की कॉफी की खुशबू भी देगा और फ्रिज में हमेशा फ्रेशनेस बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- 1 चम्मच चाय पत्ती से दूर हो सकती है फ्रिज की बदबू, इस तरह से आजमाएं ट्रिक

सिरका से करें डीप क्लीनिंग

सिरका हमेशा से ही एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर माना जाता है, जो बैक्टीरिया और बदबू दोनों को खत्म करता है। अगर आपके फ्रिज से भी लगातार बदबू आ रही है, तो आप एक कप पानी में आधा कप सिरका मिलाएं और इस घोल से फ्रिज के अंदर की सफाई करें। इससे फ्रिज पूरी तरह साफ हो जाएगा और इससे आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी।

फ्रिज में रखें संतरे के छिलके

संतरे के छिलके फ्रिज को फ्रेश रखने का आसान उपाय हैं। अगर आपके फ्रिज से लगातार बदबू आ रही है और इसे दूर नहीं कर पा रही हैं, तो संतरे के छिलकों को एक प्लेट में रखकर फ्रिज में रख दें। ये आपके फ्रिज के लिए नेचुरल फ्रेशनर की तरह काम करेंगे और बदबू को दूर करेंगे।

नियमित सफाई का रखें ध्यान

fridge deep cleaning

फ्रिज की बदबू से बचाने के लिए आपको नियमित रूप से इसकी सफाई करने की जरूरत है। आप हफ्ते में कम से कम एक बार फ्रिज की डीप क्लीनिंग करें जिससे इसमें किसी तरह की बदबू नहीं रहेगी। फ्रिज की सफाई के लिए हफ्ते में एक बार फ्रिज को खाली करके साफ करें और एक्सपायर्ड फूड को तुरंत बाहर निकालें। फ्रिज में रखने वाले किसी भी खाने को ढककर या एयरटाइट कंटेनर में ही रखें।

अगर आप यहां बताए हैक्स को आजमाएंगी तो फ्रिज में आने वाली बदबू से छुटकारा मिलेगा और फ्रिज के भीतर रखा खाना भी फ्रेश बना रहेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।