आज के समय में ज्यादातर लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय सेलफोन, टीवी, लैपटॉप पर बिताने लगे हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। बता दें कि लंबे समय तक स्क्रीन पर रहने से सिरदर्द जैसी समस्या भी होती हैं। अगर आप भी इन चीजों से बचना चाहती हैं तो आपको अपने स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए कुछ आसान हैक्स की मदद लेनी चाहिए।
आपको समय बनाना होगा कि आपको कितनी देर सेलफोन, टीवी, लैपटॉप पर बिताना है। इसके अनुशार आप आसानी से अपना स्क्रीन टाइम को कम कर सकते हैं। अगर आपको ऐसा लगता है कि आपको समय का पता नहीं लग रहा है तो इस स्थिती में आपको फोन में रिमाइंडर लगा देना चाहिए।
आपका अगर लंच ब्रेक है तो इस समय आपको फोन को नही छूना चाहिए। कई लोग 1 घंटे के ब्रेक में खाना खाते समय भी फोन का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता और उनका स्क्रीन टाइमबढ़ जाता है। ब्रेक टाइम पर आपको अपने दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को हो गई है फोन देखने की आदत? इस तरह से कम करें उनका स्क्रीन टाइम
रात में सोने के समय आपको अपना फोन टेबल पर रख देना चाहिए। ना तो आपके हाथ में फोन होगा और ना ही आप इसका इस्तेमाल कर पाएगी। कई लोग पूरी रात फोन का इस्तेमाल करते हैं जिसके कारण उन्हें आखों में दर्द जैसी समस्या हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- सारा दिन टीवी के सामने बैठा रहता है बच्चा तो इस तरह सेट करें screen time rules
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Image Credit -freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।