नेशनल हाईवे पर जल उठी चलती कार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें कूल रखने के हैक्स

ये सीजन आते ही नेशनल हाईवे पर चलती कारों में अचानक आग लगने की चौंकाने वाली घटनाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। तेज धूप और लगातार सफर के कारण कार का इंजन और इंटीरियर बहुत जल्दी गर्म हो जाता है, जो हादसे का कारण बन सकता है। अक्सर लोग कार को अंदर से ठंडा रखने के लिए केवल एसी चलाते हैं, लेकिन कुछ बेहद जरूरी और आसान मेंटेनेंस टिप्स को भूल जाते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कार को कूल रखने के लिए क्या करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है चलती कार में आग लगने का रिस्क?
गर्मी में जब कार हाईवे पर तेज स्पीड में लगातार चलती है, तो उसके इंजन पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। अगर कार का कूलेंट कम हो या इंजन ऑयल पुराना हो, तो इंजन का टेमरेचर बढ़ सकता है। इसके अलावा, धूप में खड़ी कार के अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले दोगुना हो जाता है, जिससे डैशबोर्ड और केबिन के अंदर मौजूद प्लास्टिक या बिजली के तार पिघलने लगते हैं और आग लग सकती है।

तपती धूप में अपनी कार को ओवरहीटिंग से बचाने के तरीके
कार को सीधी धूप से बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी के सनशेड्स लगाएं। ध्यान रखें कि यह पूरी तरह कानूनी नियमों के दायरे में हों।
जब भी गाड़ी को पार्किंग या धूप में करें, तो उसे हमेशा रिवर्स पार्क करें। ऐसा करने से सीधी धूप कार के पिछले हिस्से पर पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें - कार के डैशबोर्ड पर रखी ये छोटी चीज, बना सकती है आग का गोला
यदि आपके पास महंगा कार कवर नहीं है, तो पार्किंग के दौरान गाड़ी की सीटों और डैशबोर्ड को ढकने के लिए पुरानी सूती चादर का उपयोग करें।

धूप में खड़ी कार में सीधे बैठकर तुरंत एसी न चलाएं। पहले कार के एक तरफ के दरवाजे के शीशे नीचे करें और दूसरी तरफ के दरवाजे को 4-5 बार खोलें और बंद करें।
कार के केबिन को तुरंत कूलिंग इफेक्ट देने के लिए अपने कप होल्डर में पूरी तरह जमी हुई बर्फ की पानी की बोतल रखें।
इसे भी पढ़ें - पेट्रोल के बढ़ते दाम और ट्रैफिक से हैं परेशान? अपनाएं कार पूलिंग का स्मार्ट तरीका, बचत के साथ मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।