Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

मिट्टी के गमले को बरसात में ऐसे करें सुरक्षित, नहीं पड़ेगी बदलने की जरूरत

बरसात में पेड़-पौधों के साथ मिट्टी के गमलों का भी खास-ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार पानी पड़ने की वजह से पॉट खराब होने लगता है।  
Updated:- 2024-07-20, 13:13 IST
image

गर्मी के बढ़ते तापमान ने इस साल सभी को परेशान कर दिया था। वहीं बारिश का मौसम आते ही जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो वहीं इन दौरान कई प्रकार की समस्याएं सामने आती है, जिससे घर में सीलन की समस्या से लेकर कीड़े-मकोड़े, सांप, बिच्छू का आना इत्यादि शामिल है। इस सीजन में लोग बगीचे में लगे पेड़-पौधों को बचाने के लिए हर एक कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर लोग गमले का ध्यान रखना भूल जाते हैं। लगातार पानी पड़ने की वजह से नए गमले भी जल्दी खराब हो जाते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इन्हें बरसात में भी सुरक्षित रख सकते हैं।

गमले को नमी से बचाएं

Simple hacks to protect  clay pot during rain

प्लास्टिक, चीनी मिट्टी और सीमेंट के पॉट, मिट्टी के गमले से महंगे मिलते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग पौधा लगाने के लिए मिट्टी के पॉट को खरीदना सही समझते हैं। मिट्टी से बना होने के कारण इन गमलों को अधिक पानी के पास रखने से बचना चाहिए। लेकिन सवाल यह आता है कि बारिश के दौरान इन्हें कैसे बचाएं, बता दें कि पौधा लगाते समय गमले के अंदर और बाहरी हिस्से पर वार्निश या पॉलीयुरेथेन जैसा वाटरप्रूफ सीलेंट लगाएं। 

इसे भी पढ़ें-पेस्टिसाइड और खाद डालने के बाद भी पौधों में लग रहे हैं कीड़े, जानें क्या है सही तरीका

छायादार जगह पर रखें

पानी से बचाने के लिए गमले को किसी सुरक्षित जगह पर रखें। बारिश से बचाने के लिए टिन शेड या किसी ढकी हुई जगह पर रखें। इसके अलावा गमले ढंकने के लिए वाटरप्रूफ कवर या प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करें, इसे वजन या टाई से सुरक्षित करें। साथ ही मिट्टी के पॉट को बारिश और नमी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ कोटिंग का उपयोग करें।

गमले को जमीन पर रखने से बचें  

Genius Way to protect pot during monsoon

कई बार लोग गमले को जमीन पर बिना किसी प्लेट या पत्थर के रख देते हैं। ऐसे में पानी के जमाव के कारण गमले का निचला हिस्सा खराब हो जाता है। इसे रोकने के लिए बर्तन को किसी ऊंचे प्लेटफ़ॉर्म या ईट पर रखें। इसके अलावा पॉट के नीचे बेकार या पुरानी तश्तरी या ट्रे रखें ताकि अतिरिक्त पानी इकट्ठा हो जाए और बर्तन के आसपास जमा होने से रोका जा सके।

अतिरिक्त पानी को निकालें

गमले में एक्स्ट्रा पानी न भरने दें। यह सुनिश्चित करें कि गमले में पानी के जमाव को रोकने के लिए उचित जल निकासी छेद हों। यदि संभव हो, तो गमले में लगे पौधों को बारिश की स्थिति से बचाने के लिए उन्हें घर के अंदर लाएं। नुकसान और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए नियमित रूप से अपने मिट्टी के गमले का निरीक्षण और रखरखाव करें।

इसे भी पढ़ें- बगीचे में मिलीबग ने कर दिया है अटैक, इन आसान हैक्स से पाएं छुटकारा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।