Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:49 AM IST

Restaurant Vocabulary: होटल के मेन्यू पर लिखी डिशेज को बोलने का सही तरीका जानें

Menu Vocabulary: होटल के मेन्यू पर लिखी बहुत सी डिशेज को पढ़ने में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं डिशेज के सही नाम। 
Updated:- 2023-05-17, 09:23 IST
image

Menu Vocabulary: हम सभी होटल जाते हैं। आजकल कनाडा, अमेरिका समेत तमाम देशों की मेन्यू पर डिशेज को अलग-अलग नाम दिया गया होता है। अब सवाल यह है कि इन डिशेज को सही तरीके से कैसे बोला जाए। यही एक कारण है कि क्यों डिशेज का नाम बोलने में लोगों को झिझक होती है। अगर आप भी इस समस्या का सामना करते हैं तो जानें डिशेज को प्रनाउंस करने की सही तरीका। 

Sfogliatella कैसे बोलें (How to Pronounce Sfogliatella)

How to Pronounce Sfogliatella

  • Sfo-Glia-Tella को आप इन दिनों हर रेस्टोरेंट के मेन्यू में देखेंगे। इस डीश का सही नाम स्फोलियाटेला है। आपको पूरे डीश के नाम को 3 भाग में विभाजित करना है। 
  • क्या है Sfogliatella: स्फोलियाटेला एक इटालियन पेस्ट्री है जिसे अमेरिका में लॉबस्टर टेल कहा जाता है। यह एक शेल आकार की पेस्ट्री होती है जो इन दिनों पूरी दुनिया के अलग-अलग भागों में पसंद की जा रही है। स्फोलियाटेला का अर्थ है छोटी और पतली पत्ती होता है। 

इसे भी पढ़ेंः  आती है हिंदी तो आप बोल सकती हैं ये 7 कोरियन सेंटेंस

Mojito कैसे बोलें (How to Pronounce Mojito)

  • मेन्यू के ड्रिंक सेक्शन में आपको अक्सर Mojito लिखा देखा होगा। बहुत से लोग इस ड्रिंक को गलत नाम से बुलाते हैं। इस ड्रिंक के नाम में J साइलेंट है इसलिए इसे मोजीतो नहीं मोइतो कहा जाता है। 
  • क्या है Mojito:  यह एक पारंपरिक क्यूबन पंच है। चीनी, नींबू का रस, सोडा पानी और पुदीना को मिलाकर बना मोइतो गर्मियों में पिए जाने वाली एक लोकप्रिय ड्रींक है। (जानें कॉमन घरेलू आइटम्स को हिंदी में क्या कहते हैं)

Consommé कैसे बोलें (How to Pronounce Consommé) 

How to Pronounce Consommé

  • आपको मेन्यू के सूप सेक्शन में अक्सर Consommé लिखा हुआ मिल जाएगा। इस सूप का नाम अक्सर लोग गलत तरीके से लेते हैं। इसे बोलने का सही तरीका कौनसोमे है। 
  • क्या है Consommé: यह एक प्रकार का सूप होता है जिसे गाजर, अजवाइन, प्याज आदि को मिलाकर बनाया जाता है। इसे बनाते वक्त अंडे की सफेदी का भी इस्तेमाल होता है। 

इन ट्रिक की भी लें सकते हैं मदद

कोशिश करें की आप डिश के नाम को कई भागो में विभाजित करके पढ़े। इससे आप डिश के सही नाम पड़ पाएंगे। अगर फिर भी आपको नाम डिश का सही नाम समझ नहीं आ रहा है तो आप वेटर को सीरियल नंबर भी बता सकते हैं। आप चाहे तो वेटर से भी पूछ सकते हैं कि इस डिश को बोलने का सही तरीका क्या है। 

इसे भी पढ़ेंः क्या आपको पता है इन चर्चित राजस्थानी शब्दों का मतलब?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।