Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

Gardening Tips: गमले में इस तरह लगाएं जीनिया का पौधा, रंग-बिरंगे फूलों से भर जाएगा गार्डन

Summer Flower Plants: फूलों के गमले में अगर महीने तक फूल नहीं आते हैं, तो आप इसे खराब समझकर फेंक देते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे, जिसे एक बार आपने गार्डन में लगा दिया, तो यह गर्मियों में आपके गार्डन को फूलों से भर देगा।   
Updated:- 2024-04-12, 19:26 IST
image

फूल देखने से मन को तरोताजा और खुश रखने में मदद करते है। इसलिए हमें अपने बगीचे में कुछ फूल अवश्य लगाने चाहिए। भले ही बगीचा छोटा हो या आपने घर की बालकनी या छत पर गमले लगाए हैं, इसमें फूलों का पौधा जरूर होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे, जिसके रंग-बिरंगे फूल आपके गार्डन की शोभा बढ़ाएंगे। एक बार यह पौधा बढ़ जाएगा, तो आपको एक साथ ढेर सारे फूल देगा। 

जीनिया का पौधा उगाते समय ध्यान रखें ये बातें

best summer flower plant

इस पौधे में अधिक फूल चाहिए, तो इसे आपको सूर्य की रोशनी में रखना पड़ेगा। हालांकि, अधिक गर्मी में इस पौधे का अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि तेज धूप की रोशनी से फूलों वाले पौधे को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इस समय आप मिट्टी में नमी का ध्यान रखें। पौधे को 6 घंटे धूप दें और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की इस्तेमाल करें। 

इसे भी पढ़ें- किस तरह के पौधों में सबसे ज्यादा आते हैं फूल, गार्डन में लगाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 प्लांट

 

जीनिया में कितने रंगों के फूल होते हैं

Summer flower

यह गुलाबी, बैंगनी, लाल, सफेद, पीले और नारंगी रंग का होता है। ध्यान रखें कि यह एक वार्षिक पौधा है। इसे एक साल के बाद फिर से लगाना पड़ता है। यह फूल इतने ज्यादा सुंदर होते हैं कि अगर आपने इस पौधे के फूल लगा लिए, तो आपको किसी और पौधे को लगाने की जरूरत नहीं पडे़गी। रंग-बिरंगे फूल वाले पौधे ही आपके गार्डन की शोभा बढ़ा देंगे। 

इसे भी पढ़ें- गुड़हल के पत्ते अचानक पीले होने लगे हैं तो जान लें कारण

इस तरह लगाएं बीज

summer grow zinnia

  • बीज लगाने के बाद आप जीनिया के बीजों को एक इंच गहरा दबाना है।
  • 7 से 10 दिन के बाद बीज पनपने लगेगा। 
  • बीज पनपने के बाद इसे धूप में रख दें। 
  • ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी बनाएं रखें। 
  • जब पौधा बड़ा हो जाए, तो पौधे में अधिक पानी न दें। 
  • पौधों में पानी सिर्फ नीचे जड़ों में दें 
  • पत्तियों पर पानी न डालें। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।