herzindagi
organize holi party

घर पर बिना झंझट ऑर्गेनाइज करनी है होली पार्टी तो अपनाएं ये टिप्स

घर पर होली पार्टी कई लोग ऑर्गेनाइज करते हैं ऐसे में अगर आप भी इस बार कुछ ऐसा करने का सोच रही हैं तो हम आपके साथ कुछ आसान टिप्स शेयर करने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-03-13, 15:10 IST

रंगों के त्योहार होली का इंतजार हम सभी करते हैं। होली पर दोस्तो के साथ रंग खेलने का मजा अलग ही होता है। अगर आप भी इस होली अपने घर पर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए होली का आयोजन करना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि बिना किसी झंझट के आप कैसे अपने घर में होली पार्टी का आयोजन कर सकती हैं। इसके लिए आपको किन-  किन चीजों की जरूरत होगी और कैसे इसकी तैयारी करनी होगी। 

Why do we celebrate holi

खानपान के लिए क्या करें

बिना झंझट के पार्टी का आयोजन करना है तो आपको कैटरिंग को हायर करना चाहिए। इन्हें केवल आपको बताना होगा कि आपको खाने में क्या- क्या रखना है। इसके अलावा आपको कुछ करने की जरुरत नहीं है। यह खाना बनाने के साथ परोसने का भी काम कर देते हैं। 

म्यूजिक की व्यवस्था

music system for home

बिना म्यूजिक कोई भी पार्टी अधूरी होती हैं। ऐसे में आपको होली पार्टी के लिए म्यूजिक की व्यवस्था कर लेनी चाहिए। इसके लिए आपको कुछ साउंड बॉक्स की जरूरत होगी। अगर आप ग्रैंड पार्टी कर रहे हैं तो आपको म्यूजिक सिस्टम बुक करना चाहिए। अगर आप घर में पार्टी कर रहे हैं तो आपको होम थिएटर चलाना चाहिए। 

कस्टमाइज्ड टी शर्ट जरूर रखें

आपको अपनी होली पार्टी को खास बनाने के लिए कस्टमाइज्ड टी शर्ट जरूरत होगी। इसे आप पहले से ऑर्डर करें। यह तभी करें जब आपका बजट अच्छा हो। अगर आप बजट फ्रेंडली पार्टी कर रही हैं तो आपको केवल अबीर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हाथों में लगे होली के रंग को रिमूव करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्‍खे

होम डेकोरेशन

आजकल कई सारे वेबसाइट है जो होली पर आपके घर को मिनटों में सजा सकते हैं। ऐसे में आपको अपने घर को सजाने के लिए इन होम डेकोर करने वाली कंपनी से बात करनी चाहिए। यह आपके घर को होली के लिए रेडी कर देगें। होली पार्टी घर के बाहर ही करनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

यह विडियो भी देखें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

 

Image credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।